Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर के मुद्दों पर विपक्ष को निभानी चाहिए जिम्मेदारी, व्यक्तिगत बयानबाजी से बचें: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि विपक्ष में बैठे जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की होती है, लेकिन हमीरपुर सदर के विधायक इस भूमिका का प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए वह स्वयं सरकार के समक्ष लगातार प्रयास कर रहे हैं, जबकि विपक्ष की ओर से अपेक्षित सहयोग देखने को नहीं मिल रहा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. वर्मा ने कहा कि विधायक को व्यक्तिगत टिप्पणियों और राजनीतिक कटाक्ष के बजाय जनता के हितों से जुड़े विषयों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उनका कहना था कि लोकतंत्र में स्वस्थ विपक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और केवल विरोध के लिए विरोध करने के बजाय विकास कार्यों में सकारात्मक सहयोग देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमीरपुर क्षेत्र में कई विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं को स्वीकार करना और जनता के हित में उनका समर्थन करना भी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि जनता ने अपने प्रतिनिधियों को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए चुना है। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी से अधिक आवश्यक है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि होना चाहिए और सभी जनप्रतिनिधियों को इसी भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर बोलते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि हाल ही में प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से दिए गए बयानों पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि विद्यार्थियों की भावनाओं और उनकी समस्याओं को समझना आवश्यक है तथा संवाद के माध्यम से समाधान तलाशा जाना चाहिए।पेपर लीक मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए पहले ही सख्त कानून लागू किए जाने चाहिए थे। उन्होंने सुझाव दिया कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) प्रणाली को अधिक व्यापक स्तर पर अपनाया जाना चाहिए।डॉ. वर्मा ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों के आधार पर आगे भी जनता का विश्वास हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और हमीरपुर जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य हासिल करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...

जेएलएन नहर में डूबे किसान की तलाश जारी, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Summer express, झज्जर। बेरी क्षेत्र के गांव गोच्छी में जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में डूबे 25 वर्षीय किसान पंकज का 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक...

कुटलैहड़ में 56 जरूरतमंद परिवारों को मिली ₹5.95 लाख की आर्थिक सहायता, विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक

Summer express/ऊना,राकेश -:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने 56 जरूरतमंद परिवारों को कुल 5 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। यह सहायता बच्चों की शादी, बुजुर्गों के इलाज, विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए प्रदान...

मिंजर महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, विकास योजनाओं का देंगे संदेश

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव के अवसर पर चंबा पहुंचे, जहां उनका जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री महोत्सव के तहत आयोजित सातवीं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री...

डिजिटल साक्ष्यों के दम पर शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा से तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और अधिक तकनीकी व आक्रामक बनाते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के आधार पर पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से चिट्टा तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.