Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सावन के दूसरे सोमवार पर जाटोली शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जिलेभर के शिवालयों में गूंजे ‘हर-हर महादेव’

Summer express/सोलन,भूपेंद्र-:सावन माह के दूसरे सोमवार को सोलन स्थित प्रसिद्ध जाटोली शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।जाटोली मंदिर के अलावा जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कुनिहार स्थित शिव तांडव गुफा, सोलन माल रोड पर स्थित नरसिंह मंदिर, श्री दुर्गा माता मंदिर तथा मुख्य बाजार के सनातन धर्म मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया था, जिससे वे नीलकंठ कहलाए। विष की उष्णता को शांत करने के लिए देवताओं ने शिव का जलाभिषेक किया था। तभी से सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करने की परंपरा चली आ रही है।श्रावण मास का विशेष धार्मिक महत्व भी है। इसी अवधि में अमरनाथ यात्रा संपन्न होती है तथा तुलसी जयंती और कल्कि जयंती जैसे महत्वपूर्ण पर्व भी मनाए जाते हैं। मान्यता है कि इस पवित्र माह में भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऊना से दौड़ीं 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को आईएसबीटी ऊना से 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन बसों के संचालन से यात्रियों को सस्ती, आरामदायक और सुरक्षित परिवहन...

हिमाचल पुलिस भर्ती में कट ऑफ डेट पर भड़के युवा, एकमुश्त आयु छूट की उठाई मांग

Summer express मं/डी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा डेट ऑफ डेट को लेकर मंडी जिला के युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं ने प्रदेश सरकार से पुलिस भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों को एकमुश्त आयु छूट देने पर आंदोलन के चेतावनी दी है। युवाओं का आरोप है की 6...

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला, कोरम पूरा न होने से नहीं हुई बैठक

Summer express/शिमला, संजू-: जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को बुलाई गई बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि 25 सदस्यीय जिला परिषद का एक भी निर्वाचित सदस्य बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचा। सदस्यों की अनुपस्थिति के चलते...

डलहौजी में पर्यटन विभाग की सख्ती, 46 पर्यटन इकाइयों पर ₹2.15 लाख का जुर्माना

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाली 46 पर्यटन इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना...

सावन के दूसरे सोमवार पर जाटोली शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जिलेभर के शिवालयों में गूंजे ‘हर-हर महादेव’

Summer express/सोलन,भूपेंद्र-:सावन माह के दूसरे सोमवार को सोलन स्थित प्रसिद्ध जाटोली शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.