Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इलेक्ट्रिक बस डिपो से कांगड़ा को मिलेगी नई पहचान, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर : अजय वर्मा

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस डिपो की स्थापना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कांगड़ा स्थित अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी गई यह सौगात न केवल परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।

अजय वर्मा ने कहा कि जिला कांगड़ा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को इलेक्ट्रिक बस डिपो मिलना गर्व की बात है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि लंबे समय से विकास की दौड़ में पिछड़ रहे कांगड़ा को उसकी पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक बस डिपो इस दिशा में एक अहम उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने बताया कि कांगड़ा के लिए 10 इलेक्ट्रिक बसें पहले ही स्वीकृत की जा चुकी हैं, जिन्हें जल्द ही एचआरटीसी के बेड़े में शामिल किया जाएगा।अजय वर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आधुनिक परिवहन सुविधाएं लोगों तक पहुंचेंगी। उन्होंने दोहराया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर नवनीत शर्मा, सुनील मोना, अनिल कुमार, रीता मनकोटिया और सचिन सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.