Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पार्षद अमन बग्गा और पार्षद युवराज सिद्धू ने दिया इस्तीफा

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

लुधियाना नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट्स कमेटी (एफएंडसीसी) में विधायक पुत्रों की नियुक्ति को लेकर छिड़ा
विवाद सोमवार को नए मोड़ पर पहुंच गया।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में नियुक्ति की वैधता पर उठे सवालों और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच सेंट्रल के विधायक मदन लाल बग्गा के बेटे अमन बग्गा तथा आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के बेटे युवराज सिंह सिद्धू ने एफएंडसीसी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं के इस्तीफे सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए हैं।
पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग में भी इन नियुक्तियों को लेकर मंथन चल रहा था। वहीं, हाईकोर्ट में अगली सुनवाई से पहले आए इन इस्तीफों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।
{हाईकोर्ट ने पूछा- एक्ट में कहां है ऐसा प्रावधान: विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी ने मेयर इंद्रजीत कौर द्वारा की गई इन नियुक्तियों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के दौरान अदालत ने नगर निगम के वकील से पूछा कि नगर निगम एक्ट में ऐसी नियुक्ति का स्पष्ट प्रावधान कहां है? सूत्रों के मुताबिक नगर निगम की ओर से अदालत को इसका स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा सका। इसके बाद यह मामला और गंभीर हो गया तथा अगली सुनवाई से पहले दोनों सदस्यों के इस्तीफे सामने आ गए।
{कांग्रेस-भाजपा दोनों ने
किया विरोध: इस नियुक्ति के खिलाफ कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के पार्षद भी एकजुट हो गए थे। विपक्ष का आरोप था कि एफ.एंड.सी.सी जैसी महत्वपूर्ण समिति में नियुक्तियां नियमों के अनुरूप नहीं की गईं। राजनीतिक विरोध बढ़ने से मेयर इंद्रजीत कौर भी लगातार विपक्ष के निशाने पर रहीं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला ₹560 करोड़ बैंक घोटाला: IAS पंकज अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज, CBI ने बताई बड़ी भूमिक

Summer express, मोनिका रावत ,पंचकूला | हरियाणा के बहुचर्चित ₹560 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली है। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान पंकज अग्रवाल की ओर से अदालत में दलील दी गई कि उन्होंने...

रेवाड़ी के पीथनवास गांव में 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, जांच जारी

Summer express, रेवाड़ी। जिले के पीथनवास गांव में 22 वर्षीय युवक अपने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले...

रेवाड़ी में बारिश का कहर: मकान की छत और दीवार ढही, महिला गंभीर घायल

Summer express, रेवाड़ी । जिले के गांव कोहारड़ में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण एक मकान का हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे घर के अंदर मौजूद महिला मलबे में दब गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए...

चंडीगढ़ के हजारों परिवारों को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी राहत, लाल डोरा विस्तार और फ्रीहोल्ड का फैसला अभी बाकी

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। शहर में प्रॉपर्टी से जुड़े अहम मुद्दों पर लंबे समय से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हजारों लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। लोकसभा में सांसद मनीष तिवारी द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र सरकार को बताया है कि नगर निगम क्षेत्र के 22...

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने उठाए पीर निगाह मंदिर और सरकारी दुकानों के मुद्दे, विजिलेंस जांच की मांग

Summer express/ऊना,राकेश-: कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने प्रेस वार्ता के दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए पीर निगाह मंदिर और सरकारी दुकानों से जुड़े मामलों की विजिलेंस जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उनके नाम से जो गाड़ी पीर निगाह मंदिर की बताई जा रही है, वह पूरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.