Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिस्टम में कौन ‘गॉडफादर’? जिसके कहने पर बाबू चुप्पी से कर रहे हैं एजेंटों के काम…

सुनील शिंगार | लुधियाना
समर न्यूज

रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग के बाहर खड़े हुए एजेंटों के दावे हैं कि उनकी अंदर सेटिंग है। सरकारी बिल्डिंग के बाहर खड़े होकर मासूम लोगों से बेधड़क पैसे पकड़ रहे हैं और धड़ाधड़ बाइक भी पार्सल किया जा रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर यह सेटिंग है क्या? कौन है इस सेटिंग का गॉडफादर। क्योंकि खाली एजेंट ही गुनहगार नहीं है।
कोई भी कामकाज न होने की एवज में अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए वह तो मेहनत कर रहे हैं लेकिन हजारों रुपए तनख्वाह लेने के बाद भी कौन लोग सेटिंग कर रहे हैं। मंडल अधिकारियों का ही मानना है कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो कई ऐसे अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं जो कि चौंकाने वाले होंगे। इस बात का भी दावा करने से वह गुरेज नहीं कर रहे की निष्पक्ष जांच नहीं होगी।

परेशान व्यक्ति ही पहुंचता है एजेंटों के पास

पार्सल विभाग में जब कोई व्यक्ति सीधे तौर पर जाए और बाइक बुक करवाना चाहे तो उसके लिए कई नियम है। जैसे की वाहन के मालिक का वहां होना अनिवार्य है वाहन के पूरे दस्तावेज, टैंक फुल, नियमित पैकिंग, इत्यादि बहुत कुछ। छोटी सी भी गलती पाए जाने पर उसको साफ मना कर दिया जाता है कि उसका मोटरसाइकिल रेल रास्ते नहीं भेजा जा सकता। ऐसे में आम व्यक्ति परेशान होकर सीधे वहां सतर्क एजेंट के पास जाता है। किसी तरह अपना बाइक गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वह मजबूर हो चुका होता है। यहां पर होता है सेटिंग का खेल शुरू। क्योंकि पहले से ही परेशान किया जा चुका व्यक्ति डरा सहमा होता है कि आखिर उसकी बाइक गंतव्य तक पहुंचेगी या नहीं। फिर पहले से ही उक्त पूरे मामले का जानकार एजेंट उक्त व्यक्ति से मनचाहे पैसे लेते हैं और सभी नियम ताक पर रख बाइक बुक कर करवा देते हैं।

समर सेकंड पर्सन

^मुझे लुधियाना से सीतामढ़ी के लिए मोटरसाइकिल बुक करवाना था तो मैं लुधियाना रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग गया। वहां एक बड़ी बिल्डिंग के बाहर खड़े हुए कुछ लोगों ने मुझ से बाइक बुक करवाने के नाम पर 4 हजार रुपए ले लिए। जो उन्होंने मुझे पर्ची दी वह मात्र 1663 रुपए की थी। जब उनसे ज्यादा पैसे लेने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि हमें अंदर भी खर्चे देने पड़ते हैं।
-रूपेश पटेल, बिल्टी नंबर 384006

समर फर्स्ट पर्सन

^गाजीपुर के लिए मोटरसाइकिल भेजना था। लुधियाना रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में गया जहां पर एजेंट मिला और वह मुझे वहां से बाहर ले आया। वहां जाकर उसने मुझे बाइक गाजीपुर भेजने के नाम पर 3600 रुपए ले लिए। 2 घंटे बाद उसने रसीद दी जिस पर 1404 रुपए लिखे हुए थे। पूछने पर उक्त एजेंट ने बताया कि बहुत सारे खर्चे हैं जो कि हमें अदा करने पड़ते हैं। मुझे बाइक जरूरी भेजना था जिसके कारण मैं चुप रहा। विभाग के अंदर ही एजेंट का सतर्क होना कहीं ना कहीं मिली भगत है। -रूप चंद, बिल्टी नंबर 384496

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.