Facebook-f Youtube X-twitter

नेता प्रतिपक्ष का पैतृक घर भी खतरे की जद में.. घर के पास हुआ लैंडस्लाइड

Mandi, Dharamveer

सराज विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का तांदी गांव स्थित पैतृक घर भी आपदा की चपेट में आ गया है। घर के पास भूस्खलन होने से शौचालय और गौशाला क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि मुख्य मकान और पास बना एक अन्य नया घर भी खतरे की जद में आ गए हैं।

जयराम ठाकुर का यह पुश्तैनी मकान उनके भाई बीरी सिंह के परिवार द्वारा उपयोग में लाया जा रहा है। वहीं पास ही उनके बड़े भाई अनंत राम का नया मकान भी स्थित है, जिसमें अब दरारें आ गई हैं। 30 जून और 1 जुलाई की मूसलाधार बारिश के कारण सड़क का हिस्सा धंस गया, जिससे दोनों घरों की नींव पर खतरा मंडराने लगा।गंभीर स्थिति को देखते हुए गौशाला को खाली करा दिया गया है और भूस्खलन वाले हिस्से पर तिरपाल आदि लगाकर अस्थायी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। आपदा के कई दिनों बाद आज जयराम ठाकुर खुद अपने परिजनों से मिलने और घर की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार दोनों परिवार अभी भी इन घरों में रह रहे हैं, लेकिन भारी वर्षा होने पर अस्थायी रूप से जयराम ठाकुर के नए मकान में शरण लेते हैं। निरीक्षण के बाद जयराम ठाकुर ने आसपास के अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया और नुकसान का मूल्यांकन किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.