Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, पहली कक्षा से स्नातकोत्तर तक मिलेगी मासिक छात्रवृत्ति

Summer express/चंबा/मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश सरकार और भारत सरकार द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को हर महीने छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। तहसील कल्याण अधिकारी तीसा ने ऐसे सभी पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी दिव्यांग बच्चे को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो वे अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन पत्र भरकर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कक्षा के अनुसार छात्रवृत्ति की अलग-अलग राशि निर्धारित है। अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक इस योजना का लाभ पहुंचे, इसके लिए अभिभावकों और समाज के लोगों से भी जागरूकता फैलाने का आग्रह किया गया है।

तहसील कल्याण अधिकारी तीसा, सुरजीत मांडला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेश सरकार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए कई कल्याणकारी छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित कर रही है। इनका उद्देश्य आर्थिक रूप से सहयोग देकर दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को निरंतर बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि कक्षा पहली से लेकर स्नातकोत्तर तक अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को मासिक छात्रवृत्ति का प्रावधान है, जिसकी राशि कक्षा के अनुसार निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि जो भी दिव्यांग विद्यार्थी अभी तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र भरकर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय, तीसा में जमा कर सकते हैं। पात्रता पूरी होने पर विद्यार्थियों को नियमित रूप से छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस योजना से जोड़कर सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल का लाभ अवश्य उठाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संजौली टनल निर्माण पर लोगों का फूटा गुस्सा, मकानों में दरारों को लेकर शांति मार्च

Summer express/शिमला, संजू -:संजौली क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। प्रभावित लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण शांति मार्च निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि टनल निर्माण...

मंडी-भराड़ी में 3.25 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, ईवी चार्जिंग से लेकर फूड कोर्ट तक की होगी सुविधा

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर जिले के मंडी-भराड़ी में यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। करीब 3.25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किए जा रहे इस बस स्टैंड को क्षेत्र के महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र के रूप में विकसित...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

Summer express/अंबाला-: हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई...

पलवल में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

करण दलाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू-: सैनी धर्मशाला में रविवार को पलवल कांग्रेस ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने किया, जबकि मंच संचालन राजेश्वर गर्ग ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल मुख्य...

रोहड़ू नागरिक अस्पताल में बढ़ीं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर मिल रहा बेहतर उपचार

Summer express/शिमला-:प्रदेश सरकार द्वारा दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयासों के तहत रोहड़ू नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, डायलिसिस, सर्जरी एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं के उपलब्ध होने से रोहड़ू...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.