Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर प्रहार, कर्ज और वादाखिलाफी पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला,संजू-: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश के विकास की बजाय कर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध और चुनावी वादों से पीछे हटने के कारण चर्चा में है। राणा ने दावा किया कि प्रदेश में जनहित की सरकार नहीं, बल्कि एक “सिंडिकेट” की कार्यशैली देखने को मिल रही है।प्रेस वार्ता के दौरान राणा ने मुख्यमंत्री को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उनके कार्यकाल से जुड़े पांच अलग-अलग “खिताब” अब चर्चा का विषय बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उत्तर भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री होने, अपने कार्यकाल में सर्वाधिक कर्ज लेने, मित्रों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार चलाने, सबसे अधिक झूठे वादे करने और राजनीतिक विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज कराने जैसे आरोपों से घिरे हुए हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में वर्षों से एक संगठित तंत्र सक्रिय है, जो सरकारी संसाधनों का उपयोग चुनिंदा लोगों के हित में कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ओएसडी, मीडिया सलाहकार और समन्वयकों की नियुक्तियां कर सरकारी खजाने पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला गया है।कर्ज के मुद्दे पर राणा ने कहा कि वर्ष 1971 से 2022 तक प्रदेश की विभिन्न सरकारों ने कुल लगभग 68 हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया था, जबकि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में ही करीब 44 हजार 600 करोड़ रुपये का नया कर्ज ले लिया है। उनके अनुसार सरकार औसतन हर वर्ष करीब 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज उठा रही है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है।उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने सड़कों के निर्माण और आपदा राहत के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई, लेकिन उसका अपेक्षित लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाया। राणा ने एचआरटीसी की स्थिति, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के क्रियान्वयन और महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने के चुनावी वादे का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार इन मोर्चों पर भी जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी।इसके अलावा राणा ने आरोप लगाया कि सरकार लाभ में चल रही सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने हाल के पंचायत चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि जनता सरकार के कामकाज का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दे रही है और आने वाले चुनावों में इसका असर और अधिक स्पष्ट दिखाई देगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संजौली टनल निर्माण पर लोगों का फूटा गुस्सा, मकानों में दरारों को लेकर शांति मार्च

Summer express/शिमला, संजू -:संजौली क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। प्रभावित लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण शांति मार्च निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि टनल निर्माण...

मंडी-भराड़ी में 3.25 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, ईवी चार्जिंग से लेकर फूड कोर्ट तक की होगी सुविधा

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर जिले के मंडी-भराड़ी में यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। करीब 3.25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किए जा रहे इस बस स्टैंड को क्षेत्र के महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र के रूप में विकसित...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

Summer express/अंबाला-: हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई...

पलवल में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

करण दलाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू-: सैनी धर्मशाला में रविवार को पलवल कांग्रेस ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने किया, जबकि मंच संचालन राजेश्वर गर्ग ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल मुख्य...

रोहड़ू नागरिक अस्पताल में बढ़ीं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर मिल रहा बेहतर उपचार

Summer express/शिमला-:प्रदेश सरकार द्वारा दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयासों के तहत रोहड़ू नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, डायलिसिस, सर्जरी एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं के उपलब्ध होने से रोहड़ू...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.