Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लोहारली-चुरूडू पुल पर भाजपा का विरोध, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर को पुलिस ने रोका

Summer express/ऊना,राकेश-: जिला ऊना में गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले स्वां नदी पर बने लोहारली-चुरूडू पुल को लेकर गुरुवार को राजनीतिक हलचल देखने को मिली। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ पुल का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुल के दोनों ओर पुलिस बल तैनात किया था ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राजेश ठाकुर और उनके समर्थकों ने सड़क पर ही एक कार्यक्रम आयोजित किया, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने वाहन की छत पर खड़े होकर समर्थकों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में राजेश ठाकुर ने पुल निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और त्याग के बिना यह परियोजना पूरी नहीं हो सकती थी। उन्होंने भूमि दाताओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण बताया।राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि लोहारली-चुरूडू पुल परियोजना को भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृति मिली थी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए धन उपलब्ध करवाने और इसे आगे बढ़ाने में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अहम भूमिका रही। उनका कहना था कि वर्तमान सरकार ऐसे विकास कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है, जिनकी आधारशिला पहले ही रखी जा चुकी थी।पूर्व विधायक ने पुल तक जाने से रोके जाने पर भी सवाल उठाए और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हालात बिगड़े, बस्तर में स्कूल बंद; ट्रेनें-फ्लाइट रद्द

summer express, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी उफान पर है। निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के...

पंजाब में मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, 28 सितंबर तक बारिश के आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य के करीब 90 प्रतिशत हिस्से से मानसून वापस लौट चुका है, जबकि पिछले चार दिनों से मानसून पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा के आसपास सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से अगले...

गुरुग्राम में सिलिंडर लीक से फास्ट फूड दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-17 मार्केट के सामने बृहस्पतिवार रात एक फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। गैस रिसाव के बाद आग तेजी से फैल गई और दुकान से ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।...

फरीदाबाद में दुकान के बाहर सामान रखने पर विवाद, फायरिंग और तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

summer express , फरीदाबाद। संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में दुकान के बाहर स्टैंड बोर्ड और अन्य सामान रखने को लेकर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और कथित फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान एक मकान के गेट और बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे...

बावल में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

summer express , रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में रात दो फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और दोनों फैक्ट्रियां पूरी तरह इसकी चपेट में आ गईं। आग बुझाने के लिए रेवाड़ी, बावल समेत आसपास के शहरों से 15 से अधिक दमकल गाड़ियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.