Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर साधा निशाना

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस ने कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सुधीर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान की कड़ी निंदा की।

कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कचहरी चौक पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुधीर शर्मा का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।देवेंद्र जग्गी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सुधीर शर्मा राजनीतिक बौखलाहट में इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है और कानून अपना काम कर रहा है। जग्गी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और जनता भी इस तरह की राजनीति का उचित जवाब देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हालात बिगड़े, बस्तर में स्कूल बंद; ट्रेनें-फ्लाइट रद्द

summer express, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी उफान पर है। निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के...

पंजाब में मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, 28 सितंबर तक बारिश के आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य के करीब 90 प्रतिशत हिस्से से मानसून वापस लौट चुका है, जबकि पिछले चार दिनों से मानसून पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा के आसपास सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से अगले...

गुरुग्राम में सिलिंडर लीक से फास्ट फूड दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-17 मार्केट के सामने बृहस्पतिवार रात एक फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। गैस रिसाव के बाद आग तेजी से फैल गई और दुकान से ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।...

फरीदाबाद में दुकान के बाहर सामान रखने पर विवाद, फायरिंग और तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

summer express , फरीदाबाद। संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में दुकान के बाहर स्टैंड बोर्ड और अन्य सामान रखने को लेकर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और कथित फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान एक मकान के गेट और बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे...

बावल में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

summer express , रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में रात दो फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और दोनों फैक्ट्रियां पूरी तरह इसकी चपेट में आ गईं। आग बुझाने के लिए रेवाड़ी, बावल समेत आसपास के शहरों से 15 से अधिक दमकल गाड़ियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.