Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HPU में फीस बढ़ोतरी पर ABVP का विरोध तेज, चौथे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  में हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। परिषद द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। एबीवीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार ने फीस वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आमरण अनशन भी शुरू किया जाएगा।

एबीवीपी के HPU इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न मदों की फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। उनका आरोप है कि छात्रों से अधिक शुल्क लिया जा रहा है, जबकि उन्हें अभी भी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को परिवहन, छात्रावास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एकमुश्त इतनी बड़ी फीस वृद्धि छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली है।परिषद का कहना है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदेश के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से बड़ी संख्या में छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। फीस में हुई बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर इन्हीं विद्यार्थियों पर पड़ेगा। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार से छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए बढ़ी हुई फीस को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री भवानी ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों तक भी फैलाया जाएगा।वहीं, HPU इकाई की उपाध्यक्ष अदिति अमन टैगोर ने कहा कि परिषद छात्र हितों से जुड़े इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा और छात्रों की आवाज को हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री पद की गरिमा पर समझौता नहीं, कांग्रेस लीगल विभाग ने भाजपा पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा ने अपने कार्यभार संभालने के बाद विभाग की भावी रणनीति और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट को ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर तक अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता...

धर्मशाला में मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। झमाझम बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज कराई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली।...

थार की टक्कर से बीए छात्र घायल, सड़क हादसा सीसीटीवी में कैद

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगिंद्रनगर के बीड़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में कॉलेज छात्र घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। हादसे में छात्र के सिर और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत...

शमलेच के पास तेज रफ्तार का कहर: हाईवे किनारे खड़ी कार में मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शमलेच के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार कार की लापरवाही एक बार फिर सड़क हादसे का कारण बन गई। सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार,...

कोसली तहसील में विजिलेंस का छापा, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोसली तहसील में तैनात एक पटवारी को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करने के बदले शिकायतकर्ता से अवैध रकम मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.