Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा में सरकार का साथ, शाहपुर और देहरा को सिंचाई योजना की सौगात

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून की शुरुआत ने ही बड़ा कहर बरपाया है। अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है और नुकसान एक हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा पहुंच गया है। सबसे अधिक तबाही मंडी ज़िले में हुई है। राहत-बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं और सरकार लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

शाहपुर व देहरा को मिली 261 करोड़ की नहर योजना की सौगात

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से आपदा राहत के प्रयासों की सराहना करते हुए उप सचेतक केवल सिंह पठानियां ने बताया कि जिन लोगों के घर बरसात से पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा 7 लाख रुपये तक की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।इसके साथ ही शाहपुर और देहरा क्षेत्रों के लिए 261 करोड़ रुपये की सुखाहार नहर योजना को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। पठानियां ने बताया कि यह योजना लंबे समय से लंबित थी और पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि अब यह योजना किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास में सहायक होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.