Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ जमालपुर वासियो ने  ग्लाडा कार्यालय के बाहर लगाया धरना,जमकर की नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों ने अवैध निर्माण को ले अधिकारियों पर मिलीभगत व अनदेखी के लगाये आरोप 

* एस्टेट अफ़सर अमन गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को कार्यवाही का आश्वासन दे किया शांत 

* कई बार विभाग के अधिकारियों को कर चुके है शिकायत 

लुधियाना,10 जुलाई (दलजीत विक्की): रिहायशी इलाको में ग्लाडा अधिकारियों के मिलीभगत व अनदेखी के चलते जमालपुर कॉलोनी में अवैध इमारतों की निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है वही लोगों द्वारा शिकायत करने पर भी ग्लाडा अधिकारियों के सिर पर जूँ तक नहीं रेंग रही।कई लोग रिहायशी इलाकों में अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए कमर्शियल तौर इसका इस्तमाल कर रहे है।वही रोष स्वरूप आज जमालपुर की एचएम कालोनी के निवासियों ने ग्लाडा विभाग के कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन कर ग्लाडा विभाग के मुख्य प्रशासक के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की।बाद में मामला एस्टेट अफ़सर अमन गुप्ता के संज्ञान में आया जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मामले में कार्यवाही का आश्वासन दे उन्हें शांत कर धरना प्रदर्शन ख़त्म करवाया।इस प्रदर्शन में महिलाए भी मौजूद थी।

              मामले की जानकारी देते शिकायतकर्ता उषा गुप्ता ने बताया कि जमालपुर की एचएम कॉलोनी में स्थित उनके घर के साथ एक महिला घर को पूरी तरह तोड़कर दोबारा बना रही है।जिसके कारण उनके घर की मुख्य दीवार तीन इंच तक नीचे धंस गई है। जिससे उनको काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।जब उन्होंने उक्त पड़ोसी महिला को इसे ठीक कराने के लिए कहा तो उसने इसे ठीक कराने से मना कर दिया।शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने इस अवैध निर्माण की लिखित शिकायत अप्रैल महीने में ग्लाडा के मुख्य प्रशासक संदीप कुमार को दी थी।जिसके बाद सी ए संदीप कुमार स्वयं मौके को देखे पहुँचने और तुरंत काम बंद करवा करवा दिया था।कुछ दिन काम बंद रहने के बाद उपरोक्त महिला ने काम  फिर से जोर-शोर से शुरू कर दिया। 

          जिसके बाद ग्लाडा में इलाका निवासियों द्वारा अलग-अलग समय पर तीन बार शिकायत दोबारा की गई।परंतु ग्लाडा अधिकारियों ने मौके पर जा काम को बंद नहीं करवाया।अब इमारत मलिक द्वारा दूसरा लेन्टर डाला जा रहा है। इसके रोष स्वरूप मजबूरी में इलाका निवासियों ने एकत्रित होकर आज ग्लाडा दफ्तर के बाहर धरना लगा नारेबाजी शुरू कर दी।जिसके बाद तुरंत हरकत में आए ग्लाडा विभाग के एस्टेट अफ़सर अमन गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को कार्यवाही का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया और तुरंत एसडीओ को बुला चल रहे काम को बंद करवाने के आदेश दिए।

                  आज इस अवसर पर गुरनाम सिंह घई,सन्नी गुप्ता,दीपक सानंन, अरुण शर्मा,विकास शर्मा,दविंदर वाधवा,गुरप्रीत सिंह राजू,राजेंद्र कुमार,रणजीत सिंह,पवन गोयल,चेतन गोयल,मनीष अग्रवाल,अंकित गुप्ता,हैप्पी जैन,उषा गुप्ता, विट्टी वाधवा,सोनिया गुप्ता,रीमा सानंन,कनिका सोबती, मोनिका गोयल उपस्थित थे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.