Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

थार की टक्कर से बीए छात्र घायल, सड़क हादसा सीसीटीवी में कैद

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगिंद्रनगर के बीड़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में कॉलेज छात्र घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। हादसे में छात्र के सिर और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बीड़ निवासी 18 वर्षीय प्रवीण कुमार जोगिंद्रनगर कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह बुधवार को कॉलेज से बस में सवार होकर घर लौट रहा था। बीड़ रोड के पास दूसरी बस पकड़ने के लिए वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक थार गाड़ी ने बस को ओवरटेक करते हुए छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक करीब 8 से 10 फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया।हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल छात्र को पपरोला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर जांच के लिए उसे सीटी स्कैन कराने पालमपुर रेफर किया। जांच और उपचार के बाद छात्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।बताया जा रहा है कि घायल छात्र के पिता कुलविंदर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे के घायल होने से परिवार चिंता में है। उधर, पुलिस थाना बैजनाथ ने घायल छात्र और उसके परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में बीजेपी मोर्चों का प्रदर्शन, पानी से रोजगार तक कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी के युवा, किसान और महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने शहर में पेयजल, सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग, सफाई, तहबाजारी और रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि राजधानी शिमला में...

उद्योगो को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए जीएसटी रिफंड की प्रकिया तेज करे विभाग : जतिन्द्र मितल/हरसिमरत लक्की

summer express ,लुधियाना,(दलजीत विक्की) | यूनाइटेड साइकिल पाट्र्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन जतिन्द्र मित्तल और अध्यक्ष हरसिमरत सिंह लक्की के नेतृत्व में लुधियाना डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स (जीएसटी ) रणधीर कौर से मुलाकात कर जीएसटी रिफंड सहित अन्य सम्स्याओ संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसोसिएशन के चेयरमैन...

राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में जीता कांस्य, ओलंपिक पर नजर

summer express ,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शामगढ़ गांव की 22 वर्षीय बेटी राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और करनाल का नाम रोशन किया है। युवा स्कीट निशानेबाज की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब राइजा का लक्ष्य...

नारनौल में स्कूल बस अनियंत्रित होकर स्कूटी और साइकिल से टकराई, तीन घायल

summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी स्कूल बस नूनी गांव के मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। सीबीएम अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस ने पहले स्कूटी और फिर साइकिल सवार को...

मोरनी में बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर लगाया जाम

summer express , पंचकूला। मोरनी हिल्स क्षेत्र में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। कम वोल्टेज और नए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के तीन गांव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.