Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नौकरी की तलाश में आई युवती ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, रेवाड़ी। शहर के कोनसीवास रोड स्थित एक किराये के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसकी बहन रात को ड्यूटी से वापस घर लौटी। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली मनीषा करीब एक माह पहले रोजगार की तलाश में रेवाड़ी आई थी। वह अपनी बहन के साथ कोनसीवास रोड स्थित किराये के मकान में रह रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से वह औद्योगिक क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर नौकरी की तलाश कर रही थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी।

परिजनों के अनुसार रोजगार नहीं मिलने के कारण मनीषा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शाम उसकी बहन रोजाना की तरह कंपनी में ड्यूटी के लिए चली गई थी। इसी दौरान मनीषा ने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

रात को जब उसकी बहन ड्यूटी से लौटकर घर पहुंची तो उसने मनीषा को फंदे से लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके रेवाड़ी पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगामी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और युवती द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क में तीन लोगों के बीच झड़प, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/सोलन-: शहर के प्रमुख चिल्ड्रन पार्क में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब तीन अधेड़ उम्र के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के दौरान पार्क में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर...

करनाल में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

summer express , करनाल। नेशनल हाईवे पर आईटीआई चौक के पास  देर रात सवारियां उतारने के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस अचानक सड़क के बीच रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का रेडिएटर फट गया और उसका अगला हिस्सा...

ईडी के रडार पर गमाडा, पांच साल के 50 से ज्यादा सीएलयू खंगाले जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। मोहाली में बिल्डरों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) भी जांच के दायरे में आ गई है। ईडी ने गमाडा से पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए सभी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) का रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही,...

CM की घोषणा के बाद,लाठी लेकर सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर्स, गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे लड़ाई

Summer express/शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनर्स का आंदोलन अब तेज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से संशोधित वेतनमान के एरियर को लेकर की गई घोषणा के बाद पेंशनर्स के एक गुट ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को निर्णायक दिशा देने का ऐलान किया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त...

CM ऑफिस, किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है। नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी, इसलिए नए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.