Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की समीक्षा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा। सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। मानसून सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए शुक्रवार को विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक सत्र से पहले कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना एक नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में आने वाले विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मिलने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही देखने आने वाले नागरिकों और मीडिया कर्मियों की आवाजाही भी सुचारू बनी रहनी चाहिए।पठानिया ने कहा कि यदि किसी संगठन या समूह की ओर से विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में विधानसभा की कार्यवाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि पिछले सत्रों की तरह इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहेगी और सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगी।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मानसून सत्र को लेकर विधायकों की ओर से सवाल और विभिन्न नियमों के तहत नोटिस विधानसभा सचिवालय को मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नियम 61, 62 और 130 के तहत भी कई नोटिस प्राप्त हुए हैं, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान हुए नुकसान को लेकर पूछे गए सवाल पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 की तरह इस वर्ष भी भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है। चंबा जिला भी बारिश से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और आने वाले दिनों में अन्य प्रभावित इलाकों का भी जायजा लेंगे।पठानिया ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बारिश के कारण जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां तत्काल मशीनरी भेजकर यातायात बहाल किया जाए। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी कई सड़कें बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं, लेकिन विभाग की ओर से मशीनरी तैनात कर अधिकांश मार्गों पर जल्द यातायात बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान भी ज्यादातर सड़कें केवल एक से दो घंटे तक ही बंद रहीं।

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर पूछे गए सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने इसे बेहद दुखद और शर्मनाक घटना बताया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से परीक्षा की तैयारी कर रहे मेहनती अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और पूरे समाज का व्यवस्था पर विश्वास प्रभावित होता है।उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पठानिया ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेशवासियों को आगामी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश के गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वह इस वर्ष बिलासपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।पठानिया ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.