Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुखबीर की पीएम मोदी से मुलाकात से पंजाब में गठबंधन की अटकलें तेज

एजेंसी | नई दिल्ली/चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं।
इसकी वजह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की शुक्रवार को संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात बनी। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
हालांकि बैठक के बाद दोनों पक्षों की ओर से बातचीत के एजेंडे का औपचारिक विवरण जारी नहीं किया गया। राजनीतिक हलकों में इसे आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का लगभग ढाई दशक पुराना गठबंधन वर्ष 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर टूट गया था। इसके बाद दोनों दल 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़े थे। सूत्रों के अनुसार हाल के महीनों में दोनों दलों के बीच संवाद बढ़ने के संकेत लगातार मिल रहे थे। इससे पहले भी सुखबीर बादल गठबंधन संबंधी सवालों पर सीधे जवाब देने से बचते रहे थे और कहते रहे थे कि फिलहाल उनका ध्यान पार्टी संगठन को मजबूत करने पर है। दूसरी ओर भाजपा के कई नेता समय-समय पर यह कहते रहे हैं कि पार्टी पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे: केजरीवाल

बैठक के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए फिल्मी गीत की पंक्ति, “ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे” लिखी। इसे दोनों दलों के संभावित राजनीतिक समीकरण पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। पंजाब की सियासत में बयानबाजी और तेज हो गई। विश्लेषकों का मानना है कि यदि दोनों दलों के बीच गठबंधन पर सहमति बनती है तो यह पंजाब के चुनावी मुकाबले को नया आयाम दे सकता है। अभी तक न तो भाजपा और न ही शिरोमणि अकाली दल ने औपचारिक रूप से किसी चुनावी समझौते की घोषणा की है। दोनों दलों के नेताओं का कहना है कि राजनीतिक निर्णय उचित समय पर सार्वजनिक किए जाएंगे।

गठबंधन पर बना हुआ है सस्पेंस

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की ओर से अभी गठबंधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दोनों दलों की अगली राजनीतिक गतिविधियों पर सभी की नजरें टिकी हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि आने वाले दिनों में सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर तस्वीर अधिक स्पष्ट हो सकती है।

पंजाब की राजनीित में बढ़ी हलचल

इस मुलाकात ने पंजाब के राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। विपक्ष इसे संभावित चुनावी रणनीति से जोड़कर देख रहा है, जबकि दोनों दलों ने फिलहाल किसी भी अटकल पर आधिकारिक टिप्पणी करने से परहेज किया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर बनी रहेगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क में तीन लोगों के बीच झड़प, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/सोलन-: शहर के प्रमुख चिल्ड्रन पार्क में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब तीन अधेड़ उम्र के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के दौरान पार्क में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर...

करनाल में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

summer express , करनाल। नेशनल हाईवे पर आईटीआई चौक के पास  देर रात सवारियां उतारने के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस अचानक सड़क के बीच रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का रेडिएटर फट गया और उसका अगला हिस्सा...

ईडी के रडार पर गमाडा, पांच साल के 50 से ज्यादा सीएलयू खंगाले जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। मोहाली में बिल्डरों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) भी जांच के दायरे में आ गई है। ईडी ने गमाडा से पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए सभी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) का रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही,...

CM की घोषणा के बाद,लाठी लेकर सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर्स, गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे लड़ाई

Summer express/शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनर्स का आंदोलन अब तेज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से संशोधित वेतनमान के एरियर को लेकर की गई घोषणा के बाद पेंशनर्स के एक गुट ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को निर्णायक दिशा देने का ऐलान किया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त...

CM ऑफिस, किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है। नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी, इसलिए नए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.