Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विवाद के बाद अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला

जंतर-मंतर प्रदर्शन व आतंकी मॉड्यूल को जोड़ने वाले सोशल मीडिया पोस्ट विवाद के बाद सरकार की कार्रवाई
समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया है। उन्हें पुलिस महानिदेशक कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह फैसला जंतर-मंतर प्रदर्शन और पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल को जोड़ने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पैदा हुए विवाद के एक दिन बाद लिया गया।
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भुल्लर की प्रेस वार्ता के संपादित अंश थे, जिनसे गलत संदेश गया। पुलिस के अनुसार, भुल्लर ने केवल यह कहा था कि गिरफ्तार आरोपियों ने जंतर-मंतर क्षेत्र की रेकी की थी और प्रदर्शनकारियों पर पेट्रोल बम से हमला करने की योजना बनाई थी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने की बात नहीं कही थी।
पुलिस ने भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्रवाई की बात भी कही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क में तीन लोगों के बीच झड़प, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/सोलन-: शहर के प्रमुख चिल्ड्रन पार्क में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब तीन अधेड़ उम्र के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के दौरान पार्क में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर...

करनाल में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

summer express , करनाल। नेशनल हाईवे पर आईटीआई चौक के पास  देर रात सवारियां उतारने के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस अचानक सड़क के बीच रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का रेडिएटर फट गया और उसका अगला हिस्सा...

ईडी के रडार पर गमाडा, पांच साल के 50 से ज्यादा सीएलयू खंगाले जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। मोहाली में बिल्डरों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) भी जांच के दायरे में आ गई है। ईडी ने गमाडा से पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए सभी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) का रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही,...

CM की घोषणा के बाद,लाठी लेकर सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर्स, गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे लड़ाई

Summer express/शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनर्स का आंदोलन अब तेज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से संशोधित वेतनमान के एरियर को लेकर की गई घोषणा के बाद पेंशनर्स के एक गुट ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को निर्णायक दिशा देने का ऐलान किया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त...

CM ऑफिस, किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है। नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी, इसलिए नए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.