Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोहाना में 50 हजार की रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार, थाना प्रभारी से भी पूछताछ  

Summer express, टोहाना। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की करनाल टीम ने  टोहाना शहर थाना के बाहर कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक बिचौलिए को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उकलाना क्षेत्र के गांव कलर भैणी निवासी क्रितपाल के रूप में हुई है। कार्रवाई शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को टोहाना पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बिठमड़ा निवासी जगजीत सिंह का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिचौलिए क्रितपाल ने एनडीपीएस मामले से उसका नाम हटवाने के बदले 5 लाख रुपये में सौदा तय किया था।

जगजीत सिंह के अनुसार, वह क्रितपाल को पहले ही 4.50 लाख रुपये दे चुका था। इसके बाद बकाया 50 हजार रुपये की रकम शुक्रवार को टोहाना शहर थाना के बाहर देने के लिए मांगी गई थी। शिकायत मिलने पर ACB करनाल की टीम ने इंचार्ज अरविंद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की योजना बनाई।

टीम ने 50 हजार रुपये के नोटों पर केमिकल लगाकर शिकायतकर्ता को दिए। तय योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने रकम क्रितपाल को सौंपी, वहां मौजूद ACB टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ शुरू की गई और रिश्वत की रकम को लेकर जांच आगे बढ़ाई गई।

पूछताछ के दौरान क्रितपाल ने दावा किया कि वह यह रकम टोहाना शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नाम पर ले रहा था। इस दावे के बाद ACB टीम ने थाना प्रभारी से पूछताछ की। साथ ही उनके कार्यालय और सरकारी वाहन की भी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान थाना प्रभारी के पास से कोई नकदी बरामद नहीं हुई।

जांच में तत्काल आरोपों की पुष्टि नहीं होने पर ACB ने थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को देर रात करीब एक बजे छोड़ दिया। वहीं, गिरफ्तार बिचौलिए के खिलाफ कार्रवाई जारी है। ACB अब उसके दावे की जांच करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की रकम किसके कहने पर मांगी गई थी और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टोहाना में 50 हजार की रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार, थाना प्रभारी से भी पूछताछ  

Summer express, टोहाना। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की करनाल टीम ने  टोहाना शहर थाना के बाहर कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक बिचौलिए को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उकलाना क्षेत्र के गांव कलर भैणी निवासी क्रितपाल के रूप में हुई है। कार्रवाई शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर...

कुरुक्षेत्र में शादी के 8 महीने बाद SDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शादी के महज आठ महीने बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू...

दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लिया दाखिला, MA के लिए जमा किया आवेदन

Summer express, कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी (JJP) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन किया है। प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिग्विजय चौटाला के विश्वविद्यालय में दाखिले की खबर के बाद राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में चर्चा तेज...

सोहना के जखोपुर स्कूल में बारिश का पानी भरने से पढ़ाई प्रभावित, 15 साल से समस्या बरकरार

Summer express, सोहना । नगर परिषद क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद वार्ड-9 के जखोपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय आज भी जलभराव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। पिछले करीब 15 वर्षों से हर बरसात में स्कूल परिसर और बरामदों में पानी जमा हो जाता है। शुक्रवार को लगातार दो दिन...

जनता की सेवा के लिए हो, थानेदार मत बनो, कानूनगो को शिक्षा मंत्री की फटकार

Summer express, सोनीपत। लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने की हिदायत दी। अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत की सुनवाई के दौरान लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कानूनगो को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.