Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में भारी बारिश से अंडरपास जलमग्न: पानी में डूबी स्कॉर्पियो,  चालक ने बचाई जान

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। ओल्ड अंडरपास और ग्रीनफील्ड अंडरपास समेत कई प्रमुख मार्गों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच सामने आए एक वीडियो में एक स्कॉर्पियो गाड़ी अंडरपास में भरे पानी में लगभग पूरी तरह डूबी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि अंडरपास में अचानक पानी भरने के कारण वाहन वहां फंस गया। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को पानी से बाहर निकाला।

लगातार बारिश के बीच अंडरपास में वाहनों के फंसने की घटना ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।

फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के दावों के बीच अंडरपास और प्रमुख सड़कों पर इस तरह जलभराव होना प्रशासन के लिए चुनौती है। फिलहाल लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन के सामने जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की जल्द निकासी कराने के साथ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इनेलो 9 अगस्त से हरियाणा में शुरू करेगा जनजागरण अभियान, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Summer express, बलिंदर कुमार , हरियाणा। भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (इनेलो) भाजपा सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर 9 अगस्त से पूरे हरियाणा में प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान शुरू करने जा रहा है। पार्टी का दावा है कि अभियान के दौरान आम लोगों से सीधे संवाद कर सरकार की नीतियों...

फरीदाबाद में भारी बारिश से अंडरपास जलमग्न: पानी में डूबी स्कॉर्पियो,  चालक ने बचाई जान

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। ओल्ड अंडरपास और ग्रीनफील्ड अंडरपास समेत कई प्रमुख मार्गों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का...

साढ़ौरा में खाद संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, कृषि मंत्री के सामने की नारेबाजी  

Summer express, यमुनानगर । साढ़ौरा में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा उस समय खुलकर सामने आ गया, जब उन्होंने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने खाद नहीं मिलने से नाराज होकर कृषि मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान मंत्री नाराज होने के बजाय...

धतीर में किसान मेले का आयोजन, किसानों को कपास की खेती और जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल की ओर से गांव धतीर में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य किसानों को जल संरक्षण, फसल विविधीकरण और कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती...

हिमाचल के दलीप की दिलेरी, शराब परोसे बिना बेटी की शादी रचाने पर 11 हजार नगद इनाम का एलान

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:देवभूमि हिमाचल को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकारें अपने स्तर पर लगातार कोशिशें कर रही हैं। इन्हीं कोशिशों के बीच मंडी जिला के एक जनप्रतिनिधि ने शराब मुक्त शादियों रचाने पर आयोजक परिवार को 11 हजार नगद इनाम देने की सराहनीय पहल की है। मंडी जिला के जोगिंदर नगर के टिकरू से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.