Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज: अगले तीन दिन गरज-चमक और बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले तीन घंटों के दौरान चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और हिसार समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी आशंका जताई गई है। 11 जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की प्रबल संभावना है, जबकि शेष जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। रेवाड़ी, पलवल और मेवात में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 15 जुलाई तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। 11 से 13 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है।

बारिश की वजह से हरियाणा में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है और यह सामान्य से 4.6 डिग्री नीचे पहुंच गया। हालांकि, प्रदेश का सबसे गर्म स्थान महेंद्रगढ़ का नारनौल रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरबीयू में उद्योग-अकादमिक सहयोग मजबूत करने पर जोर

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज रयात बाहरा यूनिवर्सिटी (आरबीयू) द्वारा इंडस्ट्री-स्किल इनोवेशन एंड एम्प्लॉयबिलिटी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों और अकादमिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना व विद्यार्थियों की रोजगार योग्यता...

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सांसद मनीष तिवारी ने उठाई भारत की आवाज

समर न्यूज | चंडीगढ़ पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए वैश्विक शांति, सुरक्षा और कूटनीति पर भारत का मजबूत पक्ष रखा।उन्होंने संयुक्त राष्ट्र आपराधिक न्यायाधिकरण तंत्र के एक व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने की मांग की है। तिवारी ने अंतर्राष्ट्रीय अवशिष्ट...

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाणा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया दसवीं का पावन दिवस

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज धन-धन अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के शहीदी स्थल गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाणा में दसवीं का पावन दिवस बड़ी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। धार्मिक...

नशे के खिलाफ अमेय फाउंडेशन का कैंडल मार्च

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब में नशे की समस्या ने न जाने कितने परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। किसी मां की आंखें अपने बेटे की राह देखते-देखते नम हैं, तो कोई परिवार अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। इसी दर्द को आवाज देने और नशे के खिलाफ लोगों को एकजुट करने...

सांसद कार्तिकेय शर्मा की पहल से महाराजा अज्ज सरोवर के लिए 93.94 करोड़ रु. मंजूर

सांसद कार्तिकेय शर्मा को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र लिखकर दी स्वीकृति की जानकारी मैनपाल | कालकासमर न्यूज राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की सक्रिय पहल से पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के महाराजा अज्ज सरोवर के विकास का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.