Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नादौन में 750 किलोमीटर की कलश वंदन यात्रा का समापन, देशभर में पहुंचेंगे संत रविदास के विचार

summer express, हमीरपुर (आरविंदर सिंह)। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई कलश वंदन यात्रा का रविवार को नादौन के ढगोह में भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। करीब 750 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यात्रा यहां पहुंची। समापन कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, संत समाज और बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा जातिवाद से ऊपर उठकर समाज के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लेना रहा। भाजपा नेताओं ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाती हैं। इन विचारों को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने के लिए अगले सात महीनों तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलश वंदन यात्रा शनिवार को ऊना पहुंची थी, जहां सांसद अनुराग ठाकुर ने इसमें हिस्सा लिया था। इसके बाद रविवार को यात्रा नादौन के ढगोह पहुंची और विधिवत रूप से इसका समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी की जयंती को सामाजिक समरसता और जातिवाद के खिलाफ जागरूकता के उद्देश्य से वर्षभर मनाने की योजना की जानकारी भी दी गई।

आयोजकों के अनुसार अभियान को पांच चरणों में आगे बढ़ाया जाएगा। पहले चरण में राष्ट्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। चौथे चरण में पंजाब, जालंधर, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में आयोजन किए जाएंगे। पांचवें चरण में छात्र संपर्क अभियान चलाकर युवाओं और विद्यार्थियों को संत रविदास जी के विचारों से जोड़ा जाएगा।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ढगोह में कलश वंदन यात्रा का समापन संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठाकर सामाजिक एकता और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ाना है। अगले सात महीनों में संत रविदास जी के संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के भाव के साथ सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत काशी से की गई थी। संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर पांच चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनके सामाजिक सुधार और समानता के विचारों को देशभर में पहुंचाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नाहरी की बेटी मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Summer express, सोनीपत। जॉर्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी इंटरनेशनल ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में नाहरी गांव की बेटी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मुस्कान ने देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में...

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के...

पलवल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी, तिरंगे के सम्मान की दी जानकारी

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को पलवल बस स्टैंड पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का...

सोनीपत में कांवड़ यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, झज्जर के कांवड़िये राजेंद्र की मौत

Summer express, सोनीपत। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे झज्जर जिले के एक कांवड़िये की सोनीपत में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव खातीवास निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव को जल अर्पित करते आ रहे...
Summer Express - अमृतसर देहात एस.एस.पी. सस्पेंड, लापरवाही के चलते  की गई कार्रवाई

करनाल धान घोटाला: अनाज मंडी की पूर्व सचिव आशा बर्खास्त, दो अधिकारियों पर भी कार्रवाई

Summer express, करनाल। पिछले धान खरीद सीजन में ई-खरीद पोर्टल के जरिए गेटपास जारी करने में बरती गई लापरवाही के मामले में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच के बाद करनाल अनाज मंडी की पूर्व सचिव आशा को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें करीब नौ महीने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.