Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में कांवड़ यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, झज्जर के कांवड़िये राजेंद्र की मौत

Summer express, सोनीपत। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे झज्जर जिले के एक कांवड़िये की सोनीपत में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव खातीवास निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव को जल अर्पित करते आ रहे थे। घटना के बाद परिजनों और साथी कांवड़ियों में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कांवड़ यात्रा के दौरान आनंदपुर झरोठ गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों और साथियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस की ओर से मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, राजेंद्र लंबे समय से कांवड़ यात्रा में शामिल होते थे और पिछले 25 वर्षों से हर साल भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर आते थे। इस बार यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नाहरी की बेटी मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Summer express, सोनीपत। जॉर्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी इंटरनेशनल ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में नाहरी गांव की बेटी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मुस्कान ने देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में...

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के...

पलवल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी, तिरंगे के सम्मान की दी जानकारी

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को पलवल बस स्टैंड पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का...

सोनीपत में कांवड़ यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, झज्जर के कांवड़िये राजेंद्र की मौत

Summer express, सोनीपत। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे झज्जर जिले के एक कांवड़िये की सोनीपत में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव खातीवास निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव को जल अर्पित करते आ रहे...
Summer Express - अमृतसर देहात एस.एस.पी. सस्पेंड, लापरवाही के चलते  की गई कार्रवाई

करनाल धान घोटाला: अनाज मंडी की पूर्व सचिव आशा बर्खास्त, दो अधिकारियों पर भी कार्रवाई

Summer express, करनाल। पिछले धान खरीद सीजन में ई-खरीद पोर्टल के जरिए गेटपास जारी करने में बरती गई लापरवाही के मामले में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच के बाद करनाल अनाज मंडी की पूर्व सचिव आशा को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें करीब नौ महीने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.