Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का नया अध्याय, ‘लर्निंग बाय डूइंग’ प्रोग्राम से छात्रों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा को और अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के लिए ‘लर्निंग बाय डूइंग’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह पहल समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ हाथों के कौशल में दक्ष बनाना है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्रों को लकड़ी और धातु कार्य, ऊर्जा एवं पर्यावरण, कृषि-बागवानी, स्वास्थ्य और पोषण जैसे विषयों में प्रायोगिक व वास्तविक जीवन से जुड़े अनुभव प्रदान किए जाएंगे।

शिक्षकों को ‘मल्टी स्किलिंग’ पर दिया गया प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “कौशल युक्त शिक्षा” की परिकल्पना को साकार करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विज्ञान और गणित के शिक्षकों को चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया है, जिससे वे विषय पढ़ाने के साथ-साथ छात्रों को जीवनोपयोगी स्किल भी सिखा सकें।

यूनिसेफ और विज्ञान आश्रम के तकनीकी सहयोग से 60 स्किल-आधारित गतिविधियों का एक विस्तृत शिक्षक मार्गदर्शिका (Teacher Manual) भी तैयार किया गया है, जिसे राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने मान्यता दी है।

2274 स्कूलों में बनीं आधुनिक प्रयोगशालाएं, जल्द 3288 और स्कूल होंगे शामिल

वर्ष 2024-25 के दौरान इस नवाचार को आगे बढ़ाते हुए 75 जिलों के 2274 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट स्कूलों में आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। हर प्रयोगशाला को 205 प्रकार के टूल्स और उपकरणों से लैस किया गया है।

सरकार का अगला लक्ष्य है कि इस कार्यक्रम को 3288 और विद्यालयों में विस्तारित किया जाए। इसका विस्तार समग्र शिक्षा अभियान और पीएमश्री योजना के तहत किया जाएगा। इससे लाखों विद्यार्थियों को व्यावसायिक और स्किल आधारित शिक्षा का सीधा लाभ मिलेगा, जो उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बनाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल शिक्षा को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि छात्रों को जीवन उपयोगी कौशलों से लैस करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.