Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में मानसून का असर जारी: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश-राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट घोषित

दिल्ली  | देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, बिहार और सिक्किम सहित कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट की स्थिति मौसम की गंभीरता के अनुसार समय-समय पर अपडेट की जा रही है।

हिमाचल में तबाही जैसे हालात, 200 से ज्यादा सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सिरमौर और कांगड़ा में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है।
बारिश के चलते राज्य की 207 सड़कें बंद पड़ी हैं, जिनमें से 180 से अधिक सड़कों पर 10 दिन से यातायात ठप है। मंडी जिले में सर्वाधिक 134 सड़कें बंद हैं। प्रशासन ने बताया कि बारिश और भूस्खलन से 1000 से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बहुत भारी बारिश और 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, कोरिया, धमतरी, बालोद और बलौदाबाजार सहित 26 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

बिहार में येलो अलर्ट, सिक्किम में पुल बहने से आवागमन प्रभावित

बिहार के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, पंजाब में मानसून की गति फिलहाल धीमी पड़ गई है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में बीते 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के चलते युकसोम कस्बे में लकड़ी के दो पुल टूट गए, जिससे आवाजाही ठप हो गई है।

लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

मौसम विभाग ने सभी राज्यों के नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी चेतावनियों पर ध्यान दें और जब तक बहुत जरूरी न हो, बाहर निकलने से बचें, विशेषकर उन इलाकों में जहां जलभराव, भूस्खलन या बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

देशभर में मानसून की सक्रियता अब पूरी तरह से नजर आने लगी है और कई राज्यों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला रहने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.