Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
धूमन सिंह किरमच ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी के तहत प्रदेशभर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनके अनुभवों और सुझावों को संगठन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भाजपा की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाया जाएगा।किरमच ने कहा कि पार्टी का मजबूत संगठन ही जनसेवा के संकल्प को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आधार है। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर धूमन सिंह किरमच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ हरियाणा की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए भी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भी आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटे हुए हैं।