Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शिमला ग्रामीण के लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत होने से लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि ये इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। एक बार चार्ज होने के बाद बसें करीब 150 किलोमीटर तक सफर तय कर सकती हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।लोक निर्माण मंत्री ने नई बसें उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 30 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को शिमला ग्रामीण के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र के दूरदराज के इलाकों तक परिवहन सुविधा को और मजबूती मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...

पंजोखरा साहिब विवाद में वायरल वीडियो से बढ़ा रोष,कार्रवाई की मांग तेज

Summer express/अंबाला-: पंजोखरा साहिब विवाद मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगत में रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी एक सिख युवक के ऊपर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जबकि मौके...

जिला लाइब्रेरी में बढ़ी पाठकों की संख्या, प्रशासन ने तैयार किया नया स्पेस

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर में युवाओं, खासकर जेनजी के बीच लाइब्रेरी में घंटों बैठकर पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। घर के माहौल में बार-बार होने वाले व्यवधानों के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे में शांत और एकांत माहौल उपलब्ध कराने वाली लाइब्रेरी युवाओं के लिए बेहतर...

अमावस्या स्नान के दौरान ब्रह्म सरोवर में डूबा श्रद्धालु, दूसरे दिन बरामद हुआ शव

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में अमावस्या के अवसर पर ब्रह्म सरोवर में स्नान करने पहुंचे एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है, जो नरवाना का रहने वाला था। घटना के बाद SDRF की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाया और दूसरे दिन कड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.