Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के मंत्री अनिल विज का तंज – भगवंत मान को दिखाना चाहिए मानसिक चिकित्सक को, सुरजेवाला को बताया ‘सुबह दूध के लिए रोने वाला बच्चा’

अंबाला | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्हें मानसिक चिकित्सक से परामर्श लेने की नसीहत दे डाली। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की तुलना उन्होंने ऐसे बच्चों से कर डाली, जो सुबह उठते ही दूध के लिए रोते हैं।

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर विज का पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि वे 140 करोड़ की आबादी वाला देश छोड़कर 10 हजार लोगों की आबादी वाले देश ‘घाना’ चले गए, जहां उन्हें पुरस्कार मिला। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा, “भगवंत मान को किसी अच्छे मनोचिकित्सक से मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने अफ्रीकी देशों का दौरा कर भारत के लिए गौरव बढ़ाया है। जो देश संप्रभु हैं, उनसे अच्छे संबंध बनाना भारत के हित में है। ऐसे में इस तरह की टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं।”

‘जलपरी’ ट्वीट पर भी दिया जवाब

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने गुरुग्राम में जलभराव पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि “मिलेनियम सिटी गुड़गांव से जलगांव तक बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार का तोहफा है।” इस पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि गुरुग्राम में नालों की प्लानिंग कांग्रेस सरकार के वक्त हुई थी, और पिछले दस साल से बीजेपी सरकार जलनिकासी पर काम कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा,“जैसे छोटे बच्चे सुबह उठते ही दूध के लिए रोते हैं, वैसे ही सुरजेवाला रोज सुबह उठकर नकारात्मकता फैलाना शुरू कर देते हैं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

summer express , सूरत। गुजरात के सूरत में देर रात बहुमंजिला श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छठी मंजिल पर स्थित 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर...
Summer Express - Auto Draft

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

summer express , फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज...

गूगल मैप ने पहुंचाया खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर, खाई में गिरने से बची हरियाणा की कार

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हरियाणा के तीन युवक उस समय बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, जब उनकी आई-20 कार गलत रास्ते पर उतरकर सड़क से फिसल गई। कार झाड़ियों में अटक गई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल...

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.