Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10 माह की निकिता से मिलने पहुंचे  जयराम ठाकुर..गोद में उठाकर किया स्नेहपूर्वक दुलार

Mandi,Dharamveer-मंडी जिले के सराज क्षेत्र में 30 जून की रात आई भयंकर प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। इन्हीं में से एक है सराज के तलबाड़ा गांव की 10 माह की मासूम निकिता, जिसने इस त्रासदी में अपने माता-पिता और दादी—अपने पूरे परिवार को खो दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद अब वह अपनी बुआ की देखरेख में है।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को तलबाड़ा गांव पहुंचे और इस मासूम बच्ची से मुलाकात की। उन्होंने निकिता को अपनी गोद में उठाकर दुलार किया और अपनी ओर से एक उपहार भी भेंट किया।

जयराम ठाकुर की भावुक सोशल मीडिया पोस्ट:

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मार्मिक पोस्ट साझा करते हुए लिखा..इस मासूम ने अभी ‘माँ’ बोलना भी नहीं सीखा, लेकिन इसकी माँ अब इस दुनिया में नहीं रही। यह कभी अपने पिता की उंगली पकड़कर चलना नहीं सीखेगी, क्योंकि पिता भी हमेशा के लिए चले गए। प्राकृतिक आपदा ने सराज को ऐसे घाव दिए हैं, जो कभी नहीं भरेंगे। आज इस मासूम से मिलकर दिल टूट गया। इसकी मुस्कान के पीछे एक गहरी पीड़ा छुपी है। उन्होंने आगे कहा कि यह बेटी अब पूरे सराज की ज़िम्मेदारी है और किसी भी हाल में इस बच्ची को किसी कमी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।

घर के पीछे नाले का बहाव मोड़ते समय बह गया पूरा परिवार

30 जून की रात को जब भारी बारिश के कारण घर के पीछे नाले में उफान आया, निकिता के पिता नरेश कुमार, माँ राधा देवी, और दादी पुरणु देवी घर को बचाने के प्रयास में बहाव में बह गए। केवल नरेश कुमार का शव बरामद किया जा सका है। उस समय 10 माह की निकिता रसोईघर में सो रही थी और अगली सुबह ग्रामीणों ने उसे वहां सुरक्षित पाया।

यह परिवार पूर्व मुख्यमंत्री के पीएसओ रहे बलवंत ठाकुर से संबंधित है। उन्होंने बताया कि कई लोग निकिता को गोद लेने की इच्छा जता रहे हैं, लेकिन फिलहाल उसकी बुआ और परिवार के अन्य सदस्य ही उसे पालने और प्यार देने का निर्णय ले चुके हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.