Shimla, 11 July – हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के कार्यों को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को ‘My Deed’ नामक पेपरलेस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के तहत अब लोग घर बैठे ही जमीन और मकान की रजिस्ट्री करवा सकेंगे।
पहले चरण में यह सेवा प्रदेश के 10 उप-पंजीकरण कार्यालयों में शुरू की गई है:
- बिलासपुर (बिलासपुर सदर)
- चंबा (डलहौजी)
- हमीरपुर (गलोड़)
- कांगड़ा (जयसिंहपुर)
- कुल्लू (भुंतर)
- मंडी (पद्दर)
- शिमला (कुमारसैन)
- सिरमौर (राजगढ़)
- सोलन (खंडाघाट)
- ऊना (बंगाणा)
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस डिजिटल सेवा से लोगों को राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने, अधिकारियों के इंतजार में समय गंवाने और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ म्यूटेशन प्रक्रिया भी कुछ ही दिनों में स्वतः ऑनलाइन हो जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि पहले जिन लोगों की पहुंच थी, उनका काम जल्दी हो जाता था लेकिन आम लोगों को सालों तक म्यूटेशन जैसे मामलों के लिए परेशान होना पड़ता था। सरकार का उद्देश्य है कि डिजिटल माध्यम से पारदर्शिता लाई जाए और सभी को समान सुविधा मिले।