Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानी पर नए नियम..तय सीमा से अधिक खपत पर देना होगा ज्यादा बिल

Kullu, Manminder-हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग ने शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। अब यदि कोई उपभोक्ता प्रतिदिन 1000 लीटर तक पानी का उपयोग करता है, तो उसे हर महीने 950 रुपये का बिल चुकाना होगा। इसमें सीवरेज शुल्क भी शामिल है। वहीं, तय सीमा से अधिक पानी की खपत करने पर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

हाल ही में कुल्लू जिले में हजारों रुपये के पानी के बिल आने पर कई लोगों ने विभाग से शिकायत की थी। इसके बाद विभाग ने नया टैरिफ सिस्टम लागू किया है और लोगों को जागरूक करने का अभियान भी शुरू किया गया है।

हर महीने बिल जारी करने की मांग तेज

नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 8 की पार्षद शालिनी राय भारद्वाज ने बताया कि जब लोगों के पानी के बिल अधिक आए, तो उन्होंने इस मुद्दे को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने उठाया। उन्होंने मांग की है कि विभाग पानी के बिल हर महीने जारी करे ताकि लोगों को एकमुश्त बड़ी रकम चुकाने में परेशानी न हो।

विभागीय अधिकारी का बयान

जल शक्ति विभाग कुल्लू के अधीक्षण अभियंता अमित ने बताया कि नया टैरिफ लागू कर दिया गया है। यदि कोई उपभोक्ता प्रतिदिन 1000 लीटर पानी का उपयोग करता है, तो उसका बिल 950 रुपये प्रतिमाह होगा। तय सीमा से ज्यादा पानी उपयोग करने पर बिल की राशि और बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें।वर्तमान में कुल्लू शहर में 4,800 उपभोक्ताओं को पानी के बिल जारी किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश का बिल 10 हजार रुपये से कम रहा है।

मुख्य बिंदु:

  • प्रतिदिन 1000 लीटर पानी पर ₹950 प्रतिमाह बिल
  • सीमा से अधिक खपत पर बढ़ेगा शुल्क
  • किराएदार रखने वालों को देना होगा अधिक भुगतान
  • हर महीने बिल जारी करने की उठी मांग

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.