Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी मेले के चौथे दिन महाजाम, घंटों फंसे रहे हजारों श्रद्धालु

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: श्रावण अष्टमी मेले के चौथे दिन रविवार को चिंतपूर्णी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भारी भीड़ के बीच बसों की आवाजाही जारी रहने के कारण बस अड्डा चौक से तलवाड़ा बाईपास तक कई किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया। इससे हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पैदल चल रहे श्रद्धालुओं, महिलाओं और छोटे बच्चों को भी रास्ता पार करने तथा आगे बढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक और यात्री लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।

श्रद्धालुओं का कहना था कि मेले के दौरान प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को लेकर किए गए पुख्ता इंतजामों के दावे जमीनी स्तर पर कमजोर साबित हुए। भीड़ के दबाव को देखते हुए बसों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई।मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है और जल्द ही यातायात व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी मेले के चौथे दिन महाजाम, घंटों फंसे रहे हजारों श्रद्धालु

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: श्रावण अष्टमी मेले के चौथे दिन रविवार को चिंतपूर्णी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भारी भीड़ के बीच बसों की आवाजाही जारी रहने के कारण बस अड्डा चौक से तलवाड़ा बाईपास तक कई किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया। इससे हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

Summer express/अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से...

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत,अमृतसर पहुंचने पर किया खास स्वागत

Summer express/अमृतसर-: संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद...

तिरंगा यात्रा के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति, स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर उदयभान ने उठाए सवाल

Summer express पलवल, सुंन्दर कुंडू-: गत 13 अगस्त को खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा पलवल में निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता चौधरी उदयभान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होडल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद...

जुन्गा सिविल अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस, हर्ष महाजन ने मंजूर किए 7 लाख रुपये

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। जुन्गा सिविल अस्पताल को जल्द अपनी एंबुलेंस मिलने वाली है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एंबुलेंस खरीदने के लिए सात लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस संबंध में उन्होंने शिमला के उपायुक्त को पत्र जारी कर आवश्यक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.