Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

Summer express/अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर बातचीत करने और दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा सांसद कुमारी शैलजा आज गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। यहां उन्होंने सिख संगत से मुलाकात की और विवाद से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली।

गुरुद्वारा पहुंचने से पहले कुमारी शैलजा अस्पताल भी गईं, जहां उन्होंने विवाद के दौरान घायल हुए सुरेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने घायल का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।मीडिया से बातचीत के दौरान कुमारी शैलजा ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इंसाफ की मांग कर रहे सिख समुदाय की बात सुनने के बजाय उन पर अश्रु गैस के गोले छोड़ना उचित नहीं था। सरकार को प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करनी चाहिए थी और बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालना चाहिए था।कुमारी शैलजा ने कहा कि पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर लोगों में नाराजगी है और सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई जरूरी है, ताकि लोगों का भरोसा कायम हो सके।

कांग्रेस सांसद ने सीबीआई जांच को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सीबीआई जांच पर भी विश्वास नहीं रहा। शैलजा ने सरकार से मांग की कि विवाद के दौरान जिन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उन मामलों को वापस लिया जाए।उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी समुदाय की भावनाओं और उनकी मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए। उनका कहना था कि बातचीत और आपसी सहमति के जरिए विवाद का समाधान निकाला जा सकता था। पुलिस कार्रवाई के तरीके पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इंसाफ की मांग कर रहे लोगों के खिलाफ बल प्रयोग की बजाय संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए था।पंजोखड़ा साहिब पहुंची कुमारी शैलजा ने संगत से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की मांग करती रहेगी। उन्होंने सरकार से पूरे मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

Summer express/अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से...

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत,अमृतसर पहुंचने पर किया खास स्वागत

Summer express/अमृतसर-: संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद...

तिरंगा यात्रा के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति, स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर उदयभान ने उठाए सवाल

Summer express पलवल, सुंन्दर कुंडू-: गत 13 अगस्त को खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा पलवल में निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता चौधरी उदयभान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होडल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद...

जुन्गा सिविल अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस, हर्ष महाजन ने मंजूर किए 7 लाख रुपये

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। जुन्गा सिविल अस्पताल को जल्द अपनी एंबुलेंस मिलने वाली है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एंबुलेंस खरीदने के लिए सात लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस संबंध में उन्होंने शिमला के उपायुक्त को पत्र जारी कर आवश्यक...

चुराह में 28 करोड़ की पेयजल योजनाओं का उद्घाटन, 9 पंचायतों को मिलेगा लाभ

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने दो दिवसीय चंबा दौरे के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न पेयजल योजनाओं और जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। गुन्नू घराट उठाऊ पेयजल योजना के शुरू होने से चुराह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.