Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत,अमृतसर पहुंचने पर किया खास स्वागत

Summer express/अमृतसर-: संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद शेखावत जी खास तौर पर अक्षय शर्मा के घर पहुंचे।इस अवसर पर अक्षय शर्मा ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जी के साथ उनका बेहद पुराना और आत्मीय संबंध है। उन्होंने कहा कि शेखावत जी उनके लिए केवल वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि पिता तुल्य और मार्गदर्शक हैं। लंबे समय से उन्हें शेखावत जी के मार्गदर्शन में काम करने और उनसे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता रहा है।

घर पर हुई राजनीतिक चर्चा

अक्षय शर्मा ने कहा कि शेखावत जी से हर मुलाकात उनके लिए सीखने का अवसर होती है। उनके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और राजनीतिक समझ से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने कहा कि आज भी जब शेखावत जी से बातचीत होती है तो उन्हें नई दिशा और बहुत कुछ सीखने को मिलता है।अमृतसर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अक्षय शर्मा के निवास पर भी कुछ समय बिताया। इस दौरान दोनों के बीच पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।अक्षय शर्मा ने बताया कि उन्होंने शेखावत जी को हलका उत्तरी के साथ-साथ पूरे अमृतसर में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और पार्टी की जमीनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।अक्षय शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का अमृतसर आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ बिताया समय हमेशा यादगार और प्रेरणादायक रहता है।इस मुलाकात के दौरान भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और अमृतसर में पार्टी को और मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत,अमृतसर पहुंचने पर किया खास स्वागत

Summer express/अमृतसर-: संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद...

तिरंगा यात्रा के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति, स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर उदयभान ने उठाए सवाल

Summer express पलवल, सुंन्दर कुंडू-: गत 13 अगस्त को खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा पलवल में निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता चौधरी उदयभान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होडल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद...

जुन्गा सिविल अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस, हर्ष महाजन ने मंजूर किए 7 लाख रुपये

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। जुन्गा सिविल अस्पताल को जल्द अपनी एंबुलेंस मिलने वाली है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एंबुलेंस खरीदने के लिए सात लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस संबंध में उन्होंने शिमला के उपायुक्त को पत्र जारी कर आवश्यक...

चुराह में 28 करोड़ की पेयजल योजनाओं का उद्घाटन, 9 पंचायतों को मिलेगा लाभ

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने दो दिवसीय चंबा दौरे के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न पेयजल योजनाओं और जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। गुन्नू घराट उठाऊ पेयजल योजना के शुरू होने से चुराह...

दुबई से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया योगेश कपूर

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और नीलोखेड़ी गोलीकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगेश कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दुबई से भारत लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया। बताया जा रहा है कि नीलोखेड़ी में गोलीकांड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.