Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में रनर्स को बाउंसरों ने रोका: सड़कों को बताया निजी, QRT गाड़ियों और हूटर को लेकर उठे सवाल

अनुज पंचाल, गुरुग्राम। डीएलएफ इलाके में सुबह रनिंग कर रहे धावकों को कथित तौर पर बाउंसरों द्वारा रोकने और उनके साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है, जब कुछ रनर्स वेदांता हाफ मैराथन की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे थे। धावकों का आरोप है कि QRT लिखी बोलेरो गाड़ियों में पहुंचे बाउंसरों ने उनका रास्ता रोक दिया और सड़क को निजी बताते हुए वहां से चले जाने को कहा।

सेक्टर-57 निवासी धावक लवेश के अनुसार, वह अन्य रनर्स के साथ नियमित रूप से रनिंग कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बाउंसर गाड़ियों से मौके पर पहुंचे और धावकों को रोक दिया। आरोप है कि बाउंसरों ने कहा कि वे इन सड़कों की सुरक्षा करते हैं और रनर्स को तत्काल वहां से हटने के लिए कहा। विरोध करने पर कथित तौर पर धावकों और राहगीरों को डराने-धमकाने की कोशिश की गई।

लवेश का आरोप है कि बाउंसरों ने जिस वाहन का इस्तेमाल किया, उस पर QRT लिखा हुआ था। साथ ही वाहनों पर पुलिस सायरन और हूटर लगे होने का भी दावा किया गया है। इसको लेकर धावकों ने सवाल उठाया है कि यदि सड़क सार्वजनिक है तो निजी सुरक्षा कर्मियों को लोगों को वहां से हटाने का अधिकार किसने दिया।

रनर्स का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर मॉर्निंग रनिंग करने वाले लोगों को इस तरह रोकना और सड़क को निजी बताना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि निजी बाउंसरों को QRT लिखी गाड़ियों और हूटर के इस्तेमाल की अनुमति किस विभाग या अधिकारी ने दी है।

धावकों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा के नाम पर बिना किसी सरकारी या आधिकारिक आदेश के वीआईपी क्षेत्र की सड़कों पर निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा दबदबा बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि किसी क्षेत्र में सुरक्षा से संबंधित प्रतिबंध हैं तो इसकी जानकारी आधिकारिक रूप से लोगों को दी जानी चाहिए, न कि बाउंसरों के माध्यम से उन्हें डराकर रोका जाए।

मामले को लेकर डीएलएफ और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी का पक्ष जानने के लिए पीआर टीम से संपर्क किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला था। अब पूरे मामले में यह सवाल बना हुआ है कि रनर्स को रोकने के लिए बाउंसरों को किस स्तर से निर्देश दिए गए थे और QRT लिखी गाड़ियों व हूटर के इस्तेमाल की अनुमति किस आधार पर दी गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने उतारा वाटरप्रूफ राखी लिफाफा, कीमत सिर्फ 10 रुपये

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों की सुविधा के लिए विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध कराया है। बारिश के मौसम में राखी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस लिफाफे की कीमत महज 10 रुपये रखी गई है। ऐसे में जो बहनें अपने भाइयों...

गुरुग्राम में रनर्स को बाउंसरों ने रोका: सड़कों को बताया निजी, QRT गाड़ियों और हूटर को लेकर उठे सवाल

अनुज पंचाल, गुरुग्राम। डीएलएफ इलाके में सुबह रनिंग कर रहे धावकों को कथित तौर पर बाउंसरों द्वारा रोकने और उनके साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है, जब कुछ रनर्स वेदांता हाफ मैराथन की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे थे। धावकों का आरोप है...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

हिमाचल में IAS, IPS व IFS कैडर में कटौती, HRTC बेड़े में शामिल होंगी 1,000 बसें

 CM सुक्खू बोले- ‘अफसरों की नहीं, धरातल पर काम की जरूरत’,कल प्रियंका जाएंगी मंडी,विपक्ष पर साधा निशाना ​शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को आत्मनिर्भर बनाने और परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में कई ऐतिहासिक और बड़े फैसलों का ऐलान किया है।वही सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी के...

हादसे में घायल अंकुश सोनी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: धर्मशाला में 10 अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल 42 वर्षीय अंकुश सोनी की रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और हादसे में शामिल डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को धर्मशाला-चैतड़ू-कांगड़ा मुख्य मार्ग पर...

हिमाचल में अफसरों की फौज नहीं, योजनाओं को जमीन पर उतारने वाले अधिकारी चाहिए: सुक्खू

शिमला, संजू–:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को बड़ी संख्या में उच्च अधिकारियों की जरूरत नहीं, बल्कि ऐसे अधिकारियों की आवश्यकता है जो सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। सरकार प्रशासनिक ढांचे को अधिक प्रभावी और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के उद्देश्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.