Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Summer express, पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में अलावलपुर रेलवे ओवरब्रिज पर देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गहलब गांव निवासी 77 वर्षीय खचेरा वर्तमान में परिवार के साथ पलवल के सल्लागढ़ में रहते थे। रविवार रात वह अपने बेटे अजयपाल के साथ कैलाश नगर में आयोजित सत्संग में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

रात करीब 11 बजे जब वे अलावलपुर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी पलवल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने खचेरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे अजयपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Summer express, पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में अलावलपुर रेलवे ओवरब्रिज पर देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के...

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, पानीपत में सड़क पर कचरा डालकर जताया विरोध

Summer express, पानीपत। हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई, सीवर और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। 6 अगस्त से शुरू हुआ आंदोलन अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों ने हड़ताल को 18 अगस्त तक जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान प्रदेश के...

सुजानपुर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर की अनुमति रद्द, राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर के सिविल अस्पताल परिसर में 6 सितंबर को प्रस्तावित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को अनुमति नहीं मिलने पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। अस्पताल प्रशासन ने ट्रस्ट के आवेदन को मंजूरी नहीं दी है। राणा ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य...

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस के दो जवानों की मौत

Summer express/शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में टालैंड और खलीनी के बीच बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां कार और टैंकर के बीच हुई जोरदार टक्कर में हिमाचल प्रदेश पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस विभाग और मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।...

हमीरपुर में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, OPS और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कॉल के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से बैंक कर्मचारियों और अन्य श्रमिकों से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.