Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हादसे में घायल अंकुश सोनी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: धर्मशाला में 10 अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल 42 वर्षीय अंकुश सोनी की रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और हादसे में शामिल डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को धर्मशाला-चैतड़ू-कांगड़ा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने अंकुश का शव सड़क पर रखकर धरना शुरू किया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।मृतक की पत्नी शिवानी सोनी ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद परिवार को समय पर सूचना नहीं दी गई। उन्होंने दावा किया कि हादसे में शामिल वाहन गलत दिशा से आया था और घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए जाने की भी आशंका है। उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में अंकुश को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किए जाने पर भी सवाल उठाए। परिजनों का कहना है कि वार्ड में शिफ्ट करने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह दोबारा होश में नहीं आए।

परिजनों ने हादसे में शामिल डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार में छोटे बच्चे हैं, इसलिए मामले के निपटारे तक परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।मौके पर पहुंचे एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और हरसंभव प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि हादसा एसपी और डीसी कार्यालय के सामने हुआ था। आरोपों की जांच करवाई जाएगी और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पुलिस ने मामले को एमएसीटी में भी रिपोर्ट किया है।एसडीएम के अनुसार हादसे में शामिल चालक का मेडिकल करवाकर ब्लड सैंपल लिया गया था। एफआईआर में देरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने तथ्यों के आधार पर समय पर कार्रवाई की है। वहीं आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय निर्णय की सही स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हादसे में घायल अंकुश सोनी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: धर्मशाला में 10 अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल 42 वर्षीय अंकुश सोनी की रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और हादसे में शामिल डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को धर्मशाला-चैतड़ू-कांगड़ा मुख्य मार्ग पर...

हिमाचल में अफसरों की फौज नहीं, योजनाओं को जमीन पर उतारने वाले अधिकारी चाहिए: सुक्खू

शिमला, संजू–:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को बड़ी संख्या में उच्च अधिकारियों की जरूरत नहीं, बल्कि ऐसे अधिकारियों की आवश्यकता है जो सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। सरकार प्रशासनिक ढांचे को अधिक प्रभावी और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के उद्देश्य...

पलवल में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Summer express, पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में अलावलपुर रेलवे ओवरब्रिज पर देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के...

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, पानीपत में सड़क पर कचरा डालकर जताया विरोध

Summer express, पानीपत। हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई, सीवर और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। 6 अगस्त से शुरू हुआ आंदोलन अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों ने हड़ताल को 18 अगस्त तक जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान प्रदेश के...

सुजानपुर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर की अनुमति रद्द, राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर के सिविल अस्पताल परिसर में 6 सितंबर को प्रस्तावित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को अनुमति नहीं मिलने पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। अस्पताल प्रशासन ने ट्रस्ट के आवेदन को मंजूरी नहीं दी है। राणा ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.