Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुजानपुर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर की अनुमति रद्द, राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर के सिविल अस्पताल परिसर में 6 सितंबर को प्रस्तावित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को अनुमति नहीं मिलने पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। अस्पताल प्रशासन ने ट्रस्ट के आवेदन को मंजूरी नहीं दी है। राणा ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य का बहाना बनाकर शिविर को रोक दिया गया, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा से वंचित होना पड़ेगा।राणा के अनुसार, ट्रस्ट ने 20 जुलाई को बीएमओ सुजानपुर के पास शिविर के लिए अनुमति मांगी थी। शुरुआत में अस्पताल परिसर में स्थान उपलब्ध करवाने की बात कही गई, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी अनुमति नहीं मिली। इसके बाद बीएमओ से संपर्क करने पर बताया गया कि मामले को सीएमओ हमीरपुर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के पास भेजा गया है। निदेशक कार्यालय ने निर्णय लेने का अधिकार सीएमओ को वापस भेज दिया।

राणा ने बताया कि सीएमओ की ओर से बीएमओ को भेजे पत्र में अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य चलने और स्थान की कमी का हवाला देते हुए शिविर की अनुमति देने से इनकार किया गया। उन्होंने इसे तर्कहीन बताते हुए कहा कि निर्माण कार्य उस स्थान पर हो रहा है, जहां शिविर प्रस्तावित नहीं था।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में स्वास्थ्य शिविरों की अनुमति रोकी जा रही है। राणा ने कहा कि पीजीआई जैसे संस्थानों में इलाज के लिए लोगों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि ट्रस्ट के प्रयासों से विशेषज्ञ डॉक्टर घर-द्वार के नजदीक निशुल्क जांच और परामर्श देने के लिए पहुंच रहे थे।राणा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट पिछले 25 वर्षों से समाजसेवा में जुटा है। उन्होंने कहा कि सितंबर में विशेष शिविर लगाने का वादा किया गया था, लेकिन अनुमति रद्द होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में सहयोग करने की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, पानीपत में सड़क पर कचरा डालकर जताया विरोध

Summer express, पानीपत। हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई, सीवर और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। 6 अगस्त से शुरू हुआ आंदोलन अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों ने हड़ताल को 18 अगस्त तक जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान प्रदेश के...

सुजानपुर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर की अनुमति रद्द, राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर के सिविल अस्पताल परिसर में 6 सितंबर को प्रस्तावित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को अनुमति नहीं मिलने पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। अस्पताल प्रशासन ने ट्रस्ट के आवेदन को मंजूरी नहीं दी है। राणा ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य...

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस के दो जवानों की मौत

Summer express/शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में टालैंड और खलीनी के बीच बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां कार और टैंकर के बीच हुई जोरदार टक्कर में हिमाचल प्रदेश पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस विभाग और मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।...

हमीरपुर में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, OPS और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कॉल के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से बैंक कर्मचारियों और अन्य श्रमिकों से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान करने की...

बेंगलुरु में ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक अफसर से मारपीट, चार लोगों पर केस

Summer express, बेंगलुरु। शहर में ड्यूटी के दौरान एक महिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना 12 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर रैंक की अधिकारी ने सड़क पर चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश की थी, लेकिन इसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.