Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस के दो जवानों की मौत

Summer express/शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में टालैंड और खलीनी के बीच बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां कार और टैंकर के बीच हुई जोरदार टक्कर में हिमाचल प्रदेश पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस विभाग और मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिस जवान अपनी ऑटो कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान टालैंड-खलीनी मार्ग पर सामने से आ रहे एक टैंकर के साथ उनकी कार की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों जवान गंभीर रूप से हादसे की चपेट में आ गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस के दो जवानों की मौत

Summer express/शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में टालैंड और खलीनी के बीच बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां कार और टैंकर के बीच हुई जोरदार टक्कर में हिमाचल प्रदेश पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस विभाग और मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।...

हमीरपुर में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, OPS और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कॉल के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से बैंक कर्मचारियों और अन्य श्रमिकों से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान करने की...

बेंगलुरु में ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक अफसर से मारपीट, चार लोगों पर केस

Summer express, बेंगलुरु। शहर में ड्यूटी के दौरान एक महिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना 12 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर रैंक की अधिकारी ने सड़क पर चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश की थी, लेकिन इसी...

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी, हथौड़े से लॉकर-तिजोरी तोड़कर 1.25 लाख रुपये उड़ाए

Summer express, लुधियाना । महानगर के घोड़ा कॉलोनी के पास अमन सत्कार लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। एक चोर हथौड़ा लेकर कार्यालय में घुसा और अलमारियों, लॉकरों व तिजोरी के ताले तोड़कर करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने से...

प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन ने सेक्टर 29 के मॉर्डनवेज़ स्कूल में किया कार्यक्रम का आयोजन

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान ध्वनि द पीस के माध्यम से स्थानीय सेक्टर 29 स्थित मॉर्डनवेज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरा सैकड़ों विद्यार्थियों ने ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूकता अभियान में शामिल होने तथा प्रदूषण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.