चंडीगढ़ | सिरसा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर अपने अनुयायियों को नपुंसक बनाने के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इस केस के मुख्य गवाह और शिकायतकर्ता ने अब अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। उन्होंने CBI कोर्ट में अर्जी देकर सुरक्षा की मांग की है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
CBI कोर्ट ने आवेदन को मंजूर करते हुए आगामी सुनवाई के दौरान गवाह की सुरक्षा और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बयान देने पर 28 जुलाई को बहस तय की है। इसके अलावा 2 अगस्त को अन्य गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम फिलहाल दो बलात्कार मामलों में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। सुरक्षा को लेकर यह नई याचिका केस की गंभीरता और संवेदनशीलता को फिर से उजागर कर रही है।