एसपी मंडी विनोद कुमार ने की हादसे की पुष्टि
Summer express/मंडी, धर्मवीर – चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर हणोगी टनल के अंदर दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत से 4 लोगों की दुखद मौत हो गयी है। जबकि 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू व नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 1 घायल की हालात अभी भी नाजूक बनी हुई है, जिसका नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। मरने वाले अधिकतर लोग बाहरी राज्यों के मजदूर बताए जा रहे हैं जो कि पंजाब नंबर के ट्रक में सवार थे। पंजाब नंबर के इस ट्रक में शीशा लोड किया गया था, जो मंडी से कुल्लू की ओर जा रहा था। प्रथम दृष्टया में यह मामला ओवर स्पीड का प्रतीत हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार टनल नंबर 12 में पीबी नंबर 11 डीक्यू 1249 व एचपी 33 सी 1730 नंबर के ट्रकों के बीच आमने सामने यह जोरदार टक्कर देखने को मिली।
हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस टीम के साथ आईओ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 108 एम्बुलेंस के माध्यम से दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी नगवाईं ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि एक घायल का उपचार नगवांई सीएचसी में ही जारी है, जबकि 5 घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कराया हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जिसकी हालात नाजूक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और हादसे के पीछे के असली कारणों की भी जांच की जा रही है।