Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय भावना और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के गंभीर आरोप लगाए।मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इसके बाद विपक्ष की ओर से सदन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाए जाने की मांग उठाई गई। विपक्ष के आग्रह को अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते सदन में नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया।

हंगामे के बीच सत्ता पक्ष के सदस्य भी विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल आए। सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

पूरे घटनाक्रम को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा एक स्वायत्त संस्था है और सदन की कार्यवाही उसके अपने नियमों, प्रक्रियाओं और स्थापित परंपराओं के अनुसार संचालित होती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ और समापन राष्ट्रगीत के साथ करने की परंपरा रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा पर सदन में राष्ट्रगान का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों का समान रूप से सम्मान करती है। मुख्यमंत्री के अनुसार, विधानसभा की परंपरा के तहत राष्ट्रगान से सत्र की शुरुआत और राष्ट्रगीत के साथ समापन किया जाता है। उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।सुक्खू ने कहा कि भाजपा विधानसभा की स्थापित परंपराओं का सम्मान नहीं कर रही है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से जुड़े कई मुद्दों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक रूप से घिरी हुई है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए विधानसभा में इस तरह का विवाद खड़ा किया जा रहा है।

वहीं, भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत को लेकर देश में एक व्यवस्था और सम्मान की भावना है तथा विधानसभा जैसे संवैधानिक संस्थान में भी इसका सम्मान होना चाहिए।परमार के मुताबिक, सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रगीत गाने का आग्रह किया गया था, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की बैठक या जनसभा नहीं थी, बल्कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा थी। ऐसे में राष्ट्रगीत को लेकर विपक्ष की मांग को स्वीकार किया जाना चाहिए था।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को खुश करने की राजनीति के चलते राष्ट्रगीत का अपमान कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस मुद्दे को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं करेगी और सदन के भीतर तथा बाहर अपना विरोध जारी रखेगी।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि देश की संसद सहित कई विधानमंडलों में सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान और समापन राष्ट्रगीत के साथ करने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की ओर से हंगामा किया गया, जिसके कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष उस समय नेता प्रतिपक्ष की अनुपस्थिति के कारण नेता रहित था।पठानिया ने संविधान सभा के संदर्भ में कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के पहले दो छंदों को स्वीकार किया गया था। उन्होंने दोहराया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कार्यवाही नियमों और स्थापित परंपराओं के अनुसार ही संचालित होगी।इस पूरे घटनाक्रम ने मानसून सत्र के पहले ही दिन हिमाचल की राजनीति को गरमा दिया है। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत जैसे संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद आने वाले दिनों में भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने के आसार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.