Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक सौहार्द और लोकतंत्र मजबूत करने का संदेश, धर्मशाला पहुंचे डॉ. सोमल

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:रिटायर्ड वन विभाग के IFS अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सोमल ने पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति, सामाजिक सौहार्द और लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान शुरू किया है। 20 जुलाई से पैदल यात्रा कर रहे डॉ. सोमल फतेहपुर क्षेत्र की पंचायतों का भ्रमण करने के बाद धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला में उन्होंने शीला चौक से प्रेस क्लब तक करीब पांच किलोमीटर पैदल यात्रा की और लोगों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

डॉ. सोमल ने कहा कि धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके पीछे कार्बन उत्सर्जन तथा ग्रीनहाउस गैसों की बढ़ती मात्रा प्रमुख कारण हैं। उन्होंने चेताया कि बढ़ते तापमान के चलते भविष्य में पानी की कमी, अनियमित बारिश और हवा, पानी व मिट्टी के प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसका असर कृषि और खाद्य पदार्थों पर भी पड़ रहा है।उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत अपने स्तर से करने की अपील की। साथ ही रूस-यूक्रेन सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों का जिक्र करते हुए विश्व शांति की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध का असर केवल संबंधित देशों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और शांति प्रभावित होती है।

डॉ. सोमल ने धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर बढ़ते सामाजिक विभाजन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।लोकतंत्र को लेकर उन्होंने धनबल, बाहुबल और धांधली जैसी प्रवृत्तियों को चुनौती बताते हुए लोगों से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केवल शहर का स्मार्ट होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नागरिकों को भी स्मार्ट और जिम्मेदार बनना होगा।उन्होंने रासायनिक खादों, कीटनाशकों और घास मारने वाली दवाओं के अत्यधिक इस्तेमाल से सावधान रहने की अपील की। डॉ. सोमल ने कहा कि प्रदूषण का असर मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.