Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेराबस्सी में बंदी सिखों की रिहाई के समर्थन में आए लोग, मोहाली में बंद के दौरान बढ़ी परेशानी

बंद के दौरान राजनैतिक दलों से ठोस समर्थन सामने नहीं आया
गुरमीत सिंह/सागर पाहवा
डेराबस्सी/ मोहाली। समर न्यूज

बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा दिए गए पंजाब बंद के आह्वान को डेराबस्सी हलके में भरपूर समर्थन मिला।
बंद को सफल बनाने के लिए अकाली दल वारिस पंजाब के जिला मोहाली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजीत सिंह भांखरपुर ने समर्थकों के साथ सक्रिय भूमिका निभाई। वह सुबह से ही विभिन्न इलाकों और सड़कों पर पहुंचे तथा लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की। रामपुर सैणियां के पास बरवाला रोड पर लगाए नाके पर पहुंचकर उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और संगठनों का धन्यवाद किया। इस दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की गई। बलजीत सिंह ने कहा कि बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा किसी एक पार्टी या संगठन तक सीमित नहीं, बल्कि इंसाफ और मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने भाजपा, शिअद बादल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बंद के दौरान इन पार्टियों की ओर से कोई ठोस समर्थन सामने नहीं आया।
मोहाली में बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शुक्रवार को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का मोहाली में भी असर देखने को मिला। सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक शहर के कई हिस्सों में बाजार बंद रहे और विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने रास्ते रोककर यातायात प्रभावित किया। बंद का सबसे अधिक असर उन लोगों पर पड़ा, जिन्हें नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों के लिए घर से निकलना पड़ा। सरकारी और निजी संस्थानों में काम करने वाले कई कर्मचारी स्ते में ही फंस गए। शापिंग स्ट्रीट समेत कई बाजारों में दुकानें बंद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को आने-जाने की छूट दी।, बसों का संचालन प्रभावित होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। महिलाओं और बुजुर्गों समेत कई यात्रियों को सामान लेकर पैदल ही आगे बढ़ना पड़ा।बंद के दौरान एयरपोर्ट रोड पर गोपाल जंक्शन और चीमा लाइट प्वाइंट के पास पुल पर प्रदर्शनकारियों ने रास्ता बंद किया। वहीं खरड़-बलौंगी फ्लाईओवर पर देसू माजरा जंक्शन और बलौंगी के पास भी रास्ता रोके जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जाम लगने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...

त्योहारों से पहले चीनी की महंगाई पर राज्य संयुक्त सचिव किसान कांग्रेस  का केंद्र   पर हमला-

Summer express/शिमला: चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त सचिव जगदीश कुमार जोगी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते त्योहारों से पहले आम लोगों की रसोई पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है और...

अंबाला में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, राखी बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। अंबाला छावनी का राखी बाजार इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों...

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन...

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना, 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पटवारी और कानूनगो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.