Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गमाडा 30 साल में नहीं बना पाया सेक्टर-69 का मुख्य संपर्क मार्ग

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुश
मोहाली | समर न्यूज

आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए पहचान रखने वाले मोहाली के सेक्टर-69 शहर के निवासी 30 सालों से आधिकारिक एंट्री रोड के इंतजार में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सेक्टर की योजना में सेक्टर-62 के रास्ते मुख्य हाईवे से जोड़ने वाली सड़क प्रस्तावित थी, लेकिन आज तक यह सड़क गमाडा बनाने में असफल रहा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या सक्षम अधिकारियों के समक्ष उठाई जाती रही, लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया। शुरुआत में प्रस्तावित सड़क के रास्ते में गांव लंबियां का क्षेत्र आने के कारण सड़क आगे नहीं निकल सकी थी।
समय के साथ आसपास का इलाका तेजी से विकसित हुआ, लेकिन सेक्टर की मुख्य कनेक्टिविटी का मुद्दा जस का तस बना रहा।
सेक्टर 69 में आबादी और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ी है। स्कूल, बाजार और अन्य सुविधाएं विकसित होने के बावजूद मुख्य सड़क के अभाव में लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे सुबह और शाम के समय यातायात का दबाव बढ़ जाता है। बरसात में तो जोखिम और भी बढ़ जाता है। लोगों का आरोप है कि कई बार गमाडा के अधिकारियों को लिखित में शिकायतें और ज्ञापन दिए गए लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
आधिकारिक एंट्री रोड के न होने के कारण सैक्टर 69 के निवासियों की रोजमर्रा की सुविधाओं तक पहुंच कष्टप्रद हो गई है। यह इलाका मोहाली के किसी पिछड़े क्षेत्र का बोध करवाता है जिस कारण इस क्षेत्र में प्राप्रर्टी की कीमतें भी दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले कम हैं।

बरसों पुरानी है समस्या: पार्षद कुलदीप कौर
कुलदीप कौर धनोआ ने कहा कि सेक्टर-69 के निवासियों की एंट्री रोड से जुड़ी समस्या काफी पुरानी है। उन्होंने कहा कि इस मामले को गमाडा के समक्ष गंभीरता से उठाया गया है और मांग की गई है कि प्रस्तावित सड़क को जल्द से जल्द विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित और स्थायी रास्ता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर-69 के लोगों को लंबे समय से बुनियादी सड़क सुविधा का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी का भी मामला है। उनका कहना है कि संबंधित विभागों को मौके का सर्वे करवाकर तत्काल समाधान निकालना चाहिए।

अस्थायी रास्तों हादसे से भी नहीं चेता प्रशासन: बेदी
हरभगत सिंह बेदी ने कहा कि गमाडा ने मोहाली शहर का विकास काफी तेजी से किया है, लेकिन सेक्टर-69 को आज तक आधिकारिक एंट्री रोड उपलब्ध नहीं करवा सका। उन्होंने कहा कि करीब 30 साल से सेक्टर के निवासी कच्चे और अस्थायी रास्तों से आने-जाने को मजबूर हैं। इन रास्तों की हालत खराब होने के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। बेदी के अनुसार, कई बार इन रास्तों पर हादसे भी हो चुके हैं। उन्होंने गमाडा से मांग की कि सेक्टर-69 के लिए प्रस्तावित आधिकारिक एंट्री रोड का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।

बरसातों में बढ़ जाती है समस्या: कैप्टन सिंह
कैप्टन मक्खन सिंह ने कहा कि सेक्टर-69 के निवासियों की मुख्य सड़क की समस्या काफी पुरानी है। इस सेक्टर के लोगों को आज भी आधिकारिक और सुरक्षित प्रवेश मार्ग नहीं मिल पाया है। मजबूरी में लोग कच्चे रास्तों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे खासकर बारिश के दिनों में परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि खराब रास्तों के कारण हादसों का खतरा भी बना रहता है। कैप्टन माखन सिंह ने गमाडा से मांग की कि सेक्टर-69 की एंट्री रोड के मामले को प्राथमिकता पर लेकर जल्द स्थायी समाधान किया जाए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील : हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौटें, बातचीत के लिए सरकार तैयार

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण को लेकर जारी विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। इसमें विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.