Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईफोन की जिद में पहाड़ी पर पहुंचा बेटा, बचाने में पिता भी गिरे; मां ने छलांग लगाई, तीनों की मौत

एजेंसी | छत्रपति संभाजीनगर

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद एक परिवार के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ। तिसगांव इलाके की खावड्या पहाड़ी पर 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि आईफोन की मांग और उसकी किश्त को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज कुणाल पहाड़ी पर चला गया और वहां से नीचे कूदने की स्थिति में पहुंच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ परिवार करीब तीन घंटे तक उसे समझाता रहा। पुलिस के अनुसार, कुणाल के पिता मुरलीधर उसे समझाने के लिए पहाड़ी के किनारे तक पहुंचे। इसी दौरान कुणाल अचानक नीचे गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में मुरलीधर का संतुलन भी बिगड़ गया और दोनों खाई में जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों और बचाव दल ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।
पति और बेटे को नीचे गिरते देखकर कुणाल की मां संगीता भी कुछ ही देर बाद पहाड़ी से नीचे चली गईं। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान परिवार और ग्रामीण लगातार कुणाल को समझाने की कोशिश कर रहे थे। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज में रोष, राजवंत कौर ने की  सार्वजनिक माफी की मांग

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी राजनीतिक शैली, जनसंपर्क और विकास कार्यों की सराहना किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। इस बयान को लेकर सिख समुदाय और विभिन्न राजनीतिक संगठनों...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

Summer express/अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर...

चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, NHPC CSR से ₹75 लाख स्वीकृत

₹50 लाख की अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपी मशीन और ₹25 लाख से जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन होंगे Summer express/शिमला-:भाजपा राज्यसभा सांसद एवं ऊर्जा संबंधी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य हर्ष महाजन ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने के लिए एनएचपीसी चमेरा-II पावर स्टेशन ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR)...

पंचायत से संसद तक महिला नेतृत्व की आवाज बनीं लता देवी, दिल्ली कॉन्क्लेव में रखे विचार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान लता देवी ने नई दिल्ली में आयोजित महिला लीडरशिप कॉन्क्लेव में हिस्सा लेकर हमीरपुर जिले का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। 14 अगस्त को कमला देवी कॉम्प्लेक्स, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित इस कॉन्क्लेव में लता देवी ने ‘पंचायत से संसद तक’ विषय पर...

मंडी पठानकोट हाईवे का एक बड़ा हिस्सा धंसा, बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बीते रोज से जारी के बीच एक बार तबाही की तस्वीरें भी आना शुरू हो गई हैं। जिला में मुसलाधार बारिश से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा लैंडस्लाइड की चपेट में आग गया है। जिससे इस हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.