Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। कई भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन के दौरान भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का विशेष महत्व है।

अंबाला छावनी स्थित हाथी खाना कैलाश मंदिर को बेहद प्राचीन शिव मंदिर माना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर का निर्माण करीब वर्ष 1844 में हुआ था। मान्यता है कि पहले यहां हाथी बांधे जाते थे, जिसके बाद समय के साथ यह स्थान प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकसित हुआ। सावन के महीने में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

शिव भक्तों के लिए सावन में कांवड़ यात्रा का भी विशेष महत्व रहता है। श्रद्धालु हरिद्वार समेत विभिन्न तीर्थ स्थलों से गंगाजल लेकर आते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इसके बाद भी कई श्रद्धालु पूरे सावन नियमित रूप से मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। कुछ भक्त सावन के साथ भाद्रपद के दिनों को जोड़कर लगातार करीब 40 दिन तक शिवालयों में दर्शन और जलाभिषेक करते हैं।

मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे कई वर्षों से हाथी खाना कैलाश मंदिर में पूजा करने आ रहे हैं। उनका कहना है कि मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है और यहां भगवान शिव से मांगी गई मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। सावन के अंतिम सोमवार पर भी भक्तों ने श्रद्धा के साथ महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

Summer express/शिमला, संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.