Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एयरोसिटी बेसमेंट हादसा: निर्माण कंपनी समेत साइट इंचार्ज, फोरमैन और ठेकेदार पर केस दर्ज

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज

एयरोसिटी के ए-ब्लॉक में निर्माणाधीन एलीट मेडिसिटी अस्पताल की बेसमेंट खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने निर्माण कंपनी कंसोर्ड, फोरमैन राम बाबू, साइट इंचार्ज हरिंदर और ठेकेदार राजेश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर लापरवाही से मौत और मानव जीवन को खतरे में डालने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।
हादसे में बरेली निवासी मजदूर उदयवीर और ओमिंदर की मौत हो गई, जबकि अनुज गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत मोहाली के एक प्रमुख जॉइंट रिप्लेसमेंट और ऑर्थोपेडिक सर्जन से जुड़ी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, साइट पर बेसमेंट के लिए करीब 30 फीट गहरी खुदाई की गई थी। इसी दौरान सड़क की ओर से ढीली हुई मिट्टी का बड़ा हिस्सा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। हादसे में साइट की एक साइड वॉल भी गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गुजर रहे एक ट्रक के कंपन के बाद मिट्टी खिसकने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
स्थानीय पार्षद हरविंदर सिंह बिंदर और कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गहरी खुदाई के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले करीब एक महीने से साइट पर खतरे को लेकर संबंधित लोगों को आगाह किया जा रहा था, लेकिन कथित तौर पर इस पर ध्यान नहीं
दिया गया।
मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने हादसे के कारणों की जांच के लिए गमाडा और पुलिस को अलग-अलग जांच करने के आदेश दिए हैं। गमाडा से यह भी रिपोर्ट मांगी गई है कि निर्माण के दौरान बिल्डिंग बायलॉज और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
पुलिस अब निर्माण स्थल की जिम्मेदारी, सुरक्षा इंतजाम और हादसे से पहले की परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मां की हत्या का बदला लेने के लिए युवक ने पड़ोसी की गोली और चाकू मारकर हत्या की, हथियार सहित थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू- पलवल के कैंप थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मुख्य आरोपी हथियार सहित थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज में रोष, राजवंत कौर ने की  सार्वजनिक माफी की मांग

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी राजनीतिक शैली, जनसंपर्क और विकास कार्यों की सराहना किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। इस बयान को लेकर सिख समुदाय और विभिन्न राजनीतिक संगठनों...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

Summer express/अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर...

चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, NHPC CSR से ₹75 लाख स्वीकृत

₹50 लाख की अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपी मशीन और ₹25 लाख से जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन होंगे Summer express/शिमला-:भाजपा राज्यसभा सांसद एवं ऊर्जा संबंधी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य हर्ष महाजन ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने के लिए एनएचपीसी चमेरा-II पावर स्टेशन ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR)...

पंचायत से संसद तक महिला नेतृत्व की आवाज बनीं लता देवी, दिल्ली कॉन्क्लेव में रखे विचार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान लता देवी ने नई दिल्ली में आयोजित महिला लीडरशिप कॉन्क्लेव में हिस्सा लेकर हमीरपुर जिले का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। 14 अगस्त को कमला देवी कॉम्प्लेक्स, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित इस कॉन्क्लेव में लता देवी ने ‘पंचायत से संसद तक’ विषय पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.