Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमरावती के जिला महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग: तीन नवजात की मौत ,36 बच्चों को सुरक्षित बचाया

Summer express , अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में अचानक आग लगने से तीन नवजात बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि अस्पताल में मौजूद 36 अन्य नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सरकारी अस्पताल के NICU में सोमवार तड़के करीब 3:15 बजे एक वेंटिलेटर में आग लगी। इस वार्ड में समय से पहले जन्मे और गंभीर रूप से बीमार नवजात बच्चों का उपचार चल रहा था। आग लगते ही अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों ने बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, जांच के आदेश

घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मृत नवजातों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृत बच्चे के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

फडणवीस ने स्वास्थ्य प्रशासन को हादसे की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री और सचिव अमरावती जाएंगे

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को अमरावती पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेने और पूरे मामले की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन को अस्पताल में भर्ती बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके इलाज का खर्च सरकारी स्तर पर उठाने को कहा गया है।

हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के कारणों को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में वेंटिलेटर से आग शुरू होने की बात सामने आई है, हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.