Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश-उमस में बढ़ा मौसमी बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह

summer express , जालंधर। बारिश और उमस के बीच तापमान में लगातार बदलाव और जगह-जगह जलभराव के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार, टाइफाइड, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और त्वचा संबंधी फंगल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने से डेंगू और मलेरिया को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

डॉक्टरों के मुताबिक डेंगू होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द तथा त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। चिकनगुनिया में बुखार के साथ जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या होती है। वहीं मलेरिया में बुखार के साथ ठंड लगना और पसीना आने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।

दूषित पानी और संक्रमित भोजन के कारण भी इस मौसम में पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दस्त, उल्टी, पेट दर्द और गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी समस्याएं दूषित भोजन या पानी के सेवन से हो सकती हैं।

साफ पानी और भोजन को लेकर बरतें सावधानी

टैगोर अस्पताल के चेयरमैन डॉ. विजय महाजन ने लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खुले में रखे खाद्य पदार्थों और कटे हुए फलों के सेवन से बचना चाहिए। भोजन को अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए। इसके साथ ही घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।

कूलर, गमले, छतों और ऐसे अन्य स्थानों की नियमित सफाई जरूरी है, जहां बारिश का पानी जमा हो सकता है। मच्छरों से बचाव के लिए रिपेलेंट का इस्तेमाल करने और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

उमस में फंगल इंफेक्शन का भी बढ़ता है खतरा

डॉ. महाजन के अनुसार अधिक उमस के कारण त्वचा संबंधी फंगल संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर और त्वचा की सिलवटों को सूखा रखना चाहिए। पसीने से भीगे कपड़ों को ज्यादा देर तक पहनने से बचें और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

गंभीर लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि तेज या लगातार बुखार, अत्यधिक कमजोरी, सांस लेने में परेशानी, लगातार उल्टी, पेट में तेज दर्द, शरीर से रक्तस्राव या पेशाब कम आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेने और मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित सफाई करने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों की सेहत पर विशेष नजर रखने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमरावती के जिला महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग: तीन नवजात की मौत ,36 बच्चों को सुरक्षित बचाया

Summer express , अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में अचानक आग लगने से तीन नवजात बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि...

बारिश-उमस में बढ़ा मौसमी बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह

summer express , जालंधर। बारिश और उमस के बीच तापमान में लगातार बदलाव और जगह-जगह जलभराव के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार, टाइफाइड, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और त्वचा संबंधी फंगल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल...

भारत में इलाज की बढ़ती लागत बनी चुनौती, सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने की जरूरत

Summer express , नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 176वीं रिपोर्ट में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया गया है। एक तरफ सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के...

अमृतसर में पशु क्रूरता का मामला, बंद मकान से 3 कुत्ते और बंदर बदहाल हालत में रेस्क्यू

summer express, अमृतसर। अमृतसर के रामतीर्थ रोड पर पशुओं के साथ क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। एक बंद मकान में बेहद खराब परिस्थितियों में रखे गए तीन कुत्तों और एक बंदर को पुलिस तथा रेस्क्यू टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पशुओं की हालत देखकर टीम के सदस्य भी...

मुंबई में हरियाणवियों से सीएम सैनी का संवाद, 66 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद

Summer express, मुंबई। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में निवेश और वैश्विक कारोबारी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ अंतरराष्ट्रीय संपर्क एवं वैश्विक पूंजी अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी हरियाणवियों से संवाद किया। तीन दिवसीय निवेश अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.